WWE Payback 2017 पर शेमस और सिजेरो के जीतने की 5 वजह

sheamushardyboyz-1493287740-800

रैसलमेनिया 33 पर द हार्डी बोयज़ ने टीवी पर शानदार वापसी की और साइट्रस बाउल के दर्शकों को खुशी से झूमने का मौका दिया। उस रात उनके वापसी ने भरपूर सुर्खियां बटोरी। दोनों भाई अब 7 बार के WWE टैग टीम चैंपियन हैं। लेकिन शायद जल्द ही उनका सातवां ख़िताबी दौर खत्म हो सकता है। उसके अगले मंडे नाईट रॉ पर शेमस और सिजेरो दोनों ने हार्डी बोयज़ से पिन हो चुके हैं। इसका एक मतलब हो सकता है कि इस रविवार मंडे नाईट रॉ पर शेमस और सिजेरो की जोड़ी जीत दर्ज करे। ये दोनों पिछले कुछ समय से मंडे नाईट रॉ की अहम कड़ी बने हुए हैं और अब उन्हें पुश मिलना चाहिए। ये रही 5 वजह जिससे शेमस और सिजेरो पेबैक पर टैग टीम चैंपिनशिप जीत सकते हैं:

Ad

#5 शेमस और सिजेरो का हील टर्न

रैसलमेनिया के बाद से हार्डी बोयज़ के अलावा किसी और टीम का जोरदार समर्थन नहीं किया जा रहा। हार्डी बोयज़ ही इस समय टैग टीम डिवीज़न की जान है। इन दोनों ने शेमस और सिजेरो की जोड़ी को पिन किया है, जिससे शेमस और सिजेरो दोनों हील बनते दिख रहे हैं और ये आईडिया अच्छा है। ज़रा सोचिए मैट हार्डी को एक बोरग किक से पिन करते हुए इन्हें कितनी बूज़ का सामना करना पड़ सकता है। इससे शेमस हील बन जाएंगे, जिज़ काम के लिए वो बने हैं और वहीं सिजेरो को भी एक बड़ा बदलाव मिलेगा। ये आईडिया दोनों के किरदार और कंपनी के मुनाफे के लिए अच्छा है। #4 छोटा ख़िताबी दौर ज्यादा उत्साह cesarosheamustagchams-1493288363-800 आज के समय मे कई चीजें जल्दी जल्दी अपना आकर्षण खोते जा रही है। ऐसे में दर्शकों का ध्यान अपनी ओर बनाए रखना, WWE के लिए मुश्किल होते जा रहा है। यहां केवल बड़े स्टार्स जैसे हल्क हॉगन और जॉन सीना को आसानी से पुश मिल सकता है। बाकि स्टार्स केवल कुछ समय तक असरदार हैं। स्टीव ऑस्टिन ने कहा था उन्हें 2001 में हील टर्न की ज़रूरत थी। कंपनी में हार्डी बोयज़ की वापसी अच्छी बात है, लेकिन लम्बे समय तक उनका चैंपियन बना रहना नुकसानदेह है। हम उन्हें लड़ते हुए देखना चाहते हैं, जिससे उन्हें मिलने वाले पॉपस जोरदार हों। शेमस और सिजेरो के साथ फ्यूड जहां पर ख़िताब हाथ बदले, इससे दर्शक हैरान रह जाएंगे। ये बिल्कुल साशा बैंक्स और शार्लोट की तरह हो सकता है, जहां दर्शक अनुमान नहीं लगा पाएंगे। #3 नए स्टार्स बनाना cena-cesaro-1493288220-800 आज का WWE बाकी समय से अलग है। यहां पर भारी बदलाव हो रहा है और इस बदलाव के बीच विंस मैकमैहन नए स्टार्स की ओर देख रहे हैं। नए स्टार्स का मतलब नए डेब्यूटेंट नहीं, बल्कि वो स्टार्स जिन्हें मेन इवेंट पुश नहीं मिला। शेमस भले ही तीन बार के वर्ल्ड चैंपियन हों, लेकिन शो कभी भी उनके आस पास नहीं बना। वहीं सिजेरो को कभी उनके हक का मौका नहीं मिला। पेबैक पर इसे करने का सबसे अच्छा मौका है और इसके लिए उनके पास हार्डी बोयज़ जैसे सुपरस्टार्स भी हैं। एक लोकप्रिय टैग टीम के रूप में हार्डी बोयज़ के पास वो स्टार पावर है, जो ज्यादा रैसलर्स के पास नहीं। पेबैक पर शेमस और सिजेरो की साफ जीत उन्हें वो पुश दे देगी, जिसकी उन्हें सख्त जरूरत है। जब उन्होंने द न्यू डे का ख़िताबी दौर खत्म किया था, तो वो कमाल का था, लेकिन न्यू डे के पास हार्डी बोयज़ जैसी स्टार पावर नहीं है। #2 हार्डी बोयज़ को भी हार का मजा चखना चाहिए hardboyzwin-1493288012-800 रैसलमेनिया पर 70,000 दर्शकों के सामने वापसी करने वाले हार्डी बोयज़ अबतक एक मैच भी नहीं हारे। दोनों भाईयों ने रॉ पर सभी को धूल चटाई है। लेकिन शायद अब उन्हें भी हार का मजा चखना चाहिए। दोनों की लोकप्रियता बहुत ज्यादा है और अगर एओ हर मैच जीतते गए तो एक समय पर दर्शक उनसे बोर हो जाएंगे। दर्शक उस रैसलर का ज्यादा समर्थन नहीं करते जो हर मैच जीते। हम नहीं चाहते कि हार्डी बोयज़ इस दिशा में आगे बढे। इसलिए हम कह रहे हैं कि पेबैक पे पर व्यू पर हार्डी बोयज़ को उनकी पहली हार मिलनी चाहिए। इससे हार्डी बोयज़ को एक नया अनुभव मिलेगा और हमे थोड़ा बदलाव देखने मिल सकता है। #1 शेमस और सिजेरो अच्छे रैसलर हैं sheamushardyboyz-1493287740-800 लैडर पर हार्डकोर रैसलिंग करना अच्छी बात है, लेकिन फिर दूसरे मैचों के लिए आपको एक अलग काबिलियत की ज़रूरत होती है। WWE की कहानी ऐसी है जहां पर दर्शक उससे जुड़ जाते हैं। हार्डी बोयज़ दुनिया भर में काम कर के लौटे हैं और उन्होंने WWE में भी वही काम किया जो दुनिया भर में किया है। दर्शक उन्हें मंडे नाईट के बदले एक्सट्रीम रूल्स मैचों देखना पसंद करेंगे। वहीं शेमस और सिजेरो जैसे रैसलर्स ने साबित किया है कि वो कहीं भी काम करने में सक्षम हैं। मेरे ख्याल से अच्छे रैसलर्स को ख़िताब जीतने की ज़रूरत है। लेखक: मैथ्यू अबुवा, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications