5 वजह जिससे Royal Rumble मैच में शिंस्के नाकामुरा की जीत होनी चाहिए

14-01-09-bd233-1511948260-500

रैसलमेनिया के बाद हुए स्मैकडाउन लाइव में शिंस्के नाकामुरा ने द मिज़ और मरीस के प्रोमो में दखल देते हुए अपना मुख्य रोस्टर डेब्यू किया था। लेकिन तब से उनका दौर फीका रहा है।

Ad

किंग ऑफ स्ट्रांग स्टाइल ने NXT में बेहतरीन काम किया था और उसी साल बॉबी रुड के साथ उनका फिउड कमाल का था। बॉबी रुड के हाथों ख़िताब हार कर वो मुख्य रोस्टर में आए थे।

नाकामुरा जैसे स्टार को इससे अच्छा मौका मिलना चाहिए और इसलिए उनके द्वारा रॉयल रम्बल 2018 में जीत दर्ज करने की संभावना है।

ये रही 5 वजह जो साबित करते हैं कि शिंस्के नाकामुरा रॉयल रम्बल 2018 में जीत दर्ज कर सकते हैं:

#1 नाकामुरा ने जॉन सीना को साफ हराया है

इस साल 1 अगस्त को स्मैकडाउन लाइव पर हुए WWE चैंपियनशिप के नंबर एक कंटेंडर मैच में शिंस्के नाकामुरा और जॉन सीना की भिड़ंत हुई।

जॉन सीना WWE के फेस हैं और उन्हें साफ हराना बड़ी बात है। नाकामुरा ने उस मैच में सीना को साफ हराकर WWE चैंपियनशिप के नंबर एक कंटेंडर बने। भले ही वो ख़िताब न जीत पाएं थे लेकिन सीना को हराना बड़ी बात थी।

#2 NXT और इंडी सर्किट में उन्होंने कमाल का काम किया

14-01-19-f2b43-1511948568-500

नाकामुरा ने NXT और NJPW जैसे प्रमोशन में काम करते हुए अपना एक बड़ा फैनबेस तैयार किया है। दर्शक "आर्टिस्ट" के काम को बेहद पसंद करते हैं और उनके आने पर "नाकामुरा" के चैंट्स सुनाई देने लगते हैं।

भले ही सर्वाइवर सीरीज पर उन्हें सबसे पहले बाहर कर दिया गया था, लेकिन फिर भी दर्शकों ने उनका समर्थन किया था। उनके नी अटैक पर सभी दर्शक खुश हो गए थे।

#3 उनकी एंट्री सभी ने पसंद की

14-02-04-db618-1511948807-500

नाकामुरा की एंट्रेंस बेहद खास है। उनका करिज़्मा और उनकी एंट्री पर बजने वाले वायलिन का संगीत काफी आकर्षक है। उन्हें एंट्री करते देखने में मजा आता है।

आम दर्शक भी नाकामुरा को उनकी एंट्री म्यूजिक और प्रदर्शन के लिए जानते हैं। नाकामुरा की एंट्री उनके पहचान में एक अहम भूमिका निभाती है। रॉयल रम्बल पर उनकी ऐसी एंट्री सभी को पसंद आएगी।

#4 अनोखा इन रिंग वर्क

14-03-06-3361d-1511949168-500

शिंस्के नाकामुरा का रैसलिंग स्टाइल अनोखा है। उसमें हार्ड हीटिंग के साथ साथ घुटनों का भी भरपूर इस्तेमाल होता है। इसके अलावा उनके सबमिशन मूव्स बिल्कुल किसी MMA फाइटर की तरह होते हैं। उनकी फिनिशिंग मूव "किनशासा" दर्शकों का पसंदीदा मूव है।

NXT के दिनों में सैमी जेन और बॉबी रुड के खिलाफ हमने उनके इस बेहतरीन मूव्स की झलक देखी थी।

#5 रैसलमेनिया का मेन इवेंट "रैसलमेनिया" के स्तर का होना चाहिए

14-03-16-3d812-1511955458-500

रैसलमेनिया का मुख्य इवेंट बेहद खास होता है। WWE इसे टॉप स्पॉट के रूप से देखती है और हमेशा उसे बेहतरीन बनाने की कोशिश में लगी रहती है। WWE साल भर इसके लिए तैयारी करती है।

रॉ के मुख्य इवेंट में यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए ब्रॉक लैसनर और रोमन रेन्स की भिड़ंत पक्की है। वहीं उसके जवाब में स्मैकडाउन के पास अच्छे तकनीकी रैसलर होने चाहिए। ये काम शिंस्के नाकामुरा और एजे स्टाइल्स बखूबी कर सकते हैं।

रैसलमेनिया जैसे मंच पर इन दोनों स्टार्स के बीच मैच देखना काफी दिलचस्प होगा और ये सभी का एक ड्रीम मैच भी सच साबित होगा। लेकिन ये तभी संभव है जब शिंस्के नाकामुरा रॉयल रम्बल 2018 में जीत दर्ज करें और एजे स्टाइल्स रैसलमेनिया 34 तक WWE चैंपियन बने रहें।

लेखक: अरिंदम रॉय, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications