अगले हफ्ते रॉ मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन से लाइव आएगा। आपको बता दें, डब्लू डब्लू ई(WWE) जब भी किसी इवेंट के लिए MSG का रुख करता है तो उनकी कोशिश होती है कि वो जबरदस्त शो दे। शायद इसलिए अगले हफ्ते रॉ में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग के लिए स्टोन कोल्ड आने वाले हैं। इस बात की जानकारी टेक्सास रैटलस्नेक ने दी जिसके बाद WWE ने भी ट्वीट कर इस खबर पर मुहर लगाई।
यह कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग पहले इसी हफ्ते होने वाला था, लेकिन रॉ टैग टीम चैंपियंस के बीच झड़प और उसके बाद द ओसी के दखल के बाद WWE को अपना निर्णय बदलना पड़ा और अगले हफ्ते ऐसा कुछ न हो, शायद इसलिए स्टोन कोल्ड आने वाले हैं।
लेकिन क्या हो अगर ये कॉन्ट्रैक्ट साइन सैगमेंट इसलिए किया गया ताकि कई सारी स्टोरीलाइन को एक किया जा सके और शायद ऐसा करने के पीछे ब्रे वायट का हाथ हो।
इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 5 कारणों के बारे में बात करने वाले हैं कि क्यों अगले हफ्ते रॉ में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में द फीन्ड दखल दे सकते हैं।
#5. द हैल इन ए सेल मैच
![बà¥à¤°à¥ वायà¤](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/1a626-15674877463358-800.jpg 1920w)
Golden 1 Center ने ट्वीट करके बताया कि ब्रे वायट ने सैथ रॉलिंस या ब्रॉन स्ट्रोमैन को 27 अगस्त को हैल इन ए सेल मैच के लिए चैलेंज किया था और सभी को लगा कि बहुत बड़ी गलती हो गई है और Golden 1 Center सोशल मीडिया टीम से किसी ने समय से पहले ही इसकी जानकारी लीक कर दी है।
लेकिन ब्रॉन स्ट्रोमैन ने जल्द ही ट्वीट करके इस चैलेंज को स्वीकार कर लिया
आश्चर्यजनक रूप से, स्ट्रोमैन ने इस ट्वीट में ब्रे के साथ अपने अतीत के बारे में भी चर्चा की है।
जैसा कि आप देख सकते हैं कि ट्वीट में ब्रे ने स्ट्रोमैन को बेबीबॉय कहा है और संकेत देने की कोशिश की है कि वह किसी भी हद तक जा सकते हैं।
अगर द फीन्ड, स्ट्रोमैन या रॉलिंस में से किसी के खिलाफ हैल इन ए सेल में मैच लड़ना चाहते हैं तो वह जरुर इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में दखल देंगे।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4. फायरफ्लाई फनहाउस में इसका संकेत दे दिया गया है
![फायरफà¥à¤²à¤¾à¤ फनहाà¤à¤¸ मà¥à¤ द फà¥à¤¨à¥à¤¡ à¤à¥ बारॠमà¥à¤ à¤à¤° à¤à¤¾à¤¨à¤¨à¥ à¤à¥ मिला](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/4f475-15674890071761-800.jpg 1920w)
ब्रे वायट फायरफ्लाई फनहाउस के एपिसोड के दौरान बच्चों के पसंदीदा ब्रे के खुशमिजाज करैक्टर के काम में विंस मैकमैहन के पपेट ने बाधा डाली और उन्होंने हैल इन ए सेल में स्ट्रोमैन और रॉलिंस को चैलेंज देने के लिए वायट की आलोचना की।
हालांकि, जल्द ही वायट ने पैसे देकर उनको चुप कराया। ब्रे ने आगे कहा कि कोई ऐसी चीज जो स्ट्रोमैन और रॉलिंस के पास है, वह उन्हें प्रिय है और वह उन दोनों को हैल में मिलेंगे।
इस एपिसोड को देखकर साफ़-साफ़ अंदाजा लगाया जा सकता है कि द फीन्ड अगले हफ्ते कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग सैगमेंट में दखल दे सकते हैं।
इसके अलावा ब्रे वायट ने टीमों के बारे में जिक्र करते हुए शायद सर्वाइवर सीरीज के बारे में कुछ संकेत देने की कोशिश की है।
#3.उन्हें लैजेंड्स पर हमला करना पसंद है
![द फà¥à¤¨à¥à¤¡](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/0ee59-15674968930525-800.jpg 1920w)
फिन बैलर को छोड़ दिया जाए तो ब्रे वायट के जिन पर भी हमला किया है वो सारे WWE लैजेंड्स हैं और वो लोग अब रिंग में एक्टिव नहीं है। अब जबकि, अगले हफ्ते मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन में WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक और आइकॉनिक लैजेंड स्टोन कोल्ड आने वाले हैं, इसलिए इस बात की काफी संभावना है कि उनके सैगमेंट में दखल देकर द फीन्ड बाकी लैजेंड्स की तरह स्टोन कोल्ड को भी मैंडीबल क्लॉ का स्वाद चखा सकते हैं।
इसके अलावा अगले हफ्ते रॉ में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में भी स्टोन कोल्ड बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं और अब जबकि इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में शामिल दोनों सुपरस्टार्स यानि स्ट्रोमैन & रॉलिंस को ब्रे पहले ही हैल इन ए सेल में मैच के लिए चैलेंज कर चुके हैं, इसलिए उनके इस कॉन्ट्रैक्ट साइनिंग में दखल देने की संभावना और भी बढ़ गई है ।
#4.यह मैडिसन स्क्वॉयर गार्डन है
![à¤à¤¬ भॠडबà¥à¤²à¥ डबà¥à¤²à¥ à¤, मà¥à¤¡à¤¿à¤¸à¤¨ सà¥à¤à¥à¤µà¥à¤¯à¤° à¤à¥à¤°à¤¾à¤à¤à¤¡ à¤à¤¾à¤¤à¥ हॠतॠà¤à¥à¤-न-à¤à¥à¤ बड़ा à¤à¤°à¥à¤° हà¥à¤¤à¤¾ हà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/28887-15674952590214-800.jpg 1920w)
जैसा कि हमने पहले आपको बताया कि अगले हफ्ते राॅ MSG से लाइव आने वाला है और इस जगह शो किये हुए WWE को काफी वक्त हो गया है इसलिए वह इस शो को बड़ा बनाना चाहेगी।
ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि WWE कुछ ऐसा करे जिससे फैंस हैरान रह जाए और अगर अगले हफ्ते रॉ में द फीन्ड, स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन पर हमला करते हैं तो निश्चय ही यह चीज फैंस को हैरान करने के लिए काफी होगी।
ऐसा करके WWE कई स्टोरीलाइन को एक कर सकती है जिसके बाद हैल इन ए सेल पीपीवी के लिए मैच की नींव पर सकती है और यह चीज फैंस को रोमांचित करने के लिए काफी होगी।
#5. द फीन्ड को उनका हैल इन ए सेल विरोधी चुनने की जरूरत है
![बà¥à¤°à¥à¤¨ सà¥à¤à¥à¤°à¥à¤®à¥à¤¨ या सà¥à¤¥ राà¥
लिà¤à¤¸? à¤à¥à¤¨ हà¥à¤à¤¾ फà¥à¤¨à¥à¤¡ à¤à¤¾ à¤
à¤à¤²à¤¾ पà¥à¤°à¤¤à¤¿à¤¦à¤à¤¦à¥à¤µà¥](https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/editor/2019/09/6e740-15674966776962-800.jpg 1920w)
ऐसा करने के कई तरीके हैं, एक तरीका यह है कि द फीन्ड ब्रे वायट क्लैश ऑफ चैंपियंस में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच के विजेता को चैलेंज कर सकते हैं या फिर वह इस पीपीवी में होने वाले यूनिवर्सल चैंपियनशिप में दखल देकर किसी एक सुपरस्टार को मैच हराकर उसे हैल इन ए सेल में मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं।
इसके अलावा एक तरीका यह है कि उनके दखल के कारण यह मैच डिस्क्वालिफिकेशन में समाप्त हो सकता है, जिसके बाद हैल इन ए सेल पीपीवी में इन तीनों सुपरस्टार्स के बीच ट्रिपल थ्रस्ट मैच हो सकता है। या फिर अगले हफ्ते रॉ में ब्रे वायट आकर यह संकेत दे सकते हैं कि हैल इन ए सेल में उनका विरोधी कौन होगा।