5 कारण, जिनकी वजह से इंटरकांटिनेंटल टाइटल के सही दावेदार है डीन एंब्रोज

deantitle-1466926465-800

WWE के कई शो में से एक इंटरकांटिनेंटल टाइटल लोकप्रियता के मामले में सबसे अलग है। स्मैकडाउन ने भी इसकी लोकप्रियता बढ़ाने में मदद ही की। कभी-कभी ऐसा लगा कि रॉ यूनिवर्सल चैम्पियनशिप को भी इसने लोकप्रियता के मामले में पछाड़ दिया हो। पर ये कहना अभी जल्दबाजी ही होगी। इस लोकप्रियता का सबसे बड़ा श्रेय द मिज और डॉल्फ जिगलर को जाता है। दोनों की दुश्मनी ने ही इस टाइटल की लोकप्रियता को शिखर पर पहुंचाया, और कई यादगार मैच दर्शकों को देखने को मिले। एक ओर जहां जिगलर ने अपना करियर इस टाइटल के लिए दांव पर लगा दिया, तो दूसरी ओर द मिज ने बेल्ट अपने पास रखने के सभी हथकंडे अपनाए। कई हथकंडे अपनाने के बावजूद मिज बेल्ट को बचा नहीं पाए। डीन एंब्रोज के आगे उनकी एक न चली। एंब्रोज ने उन्हें चित करते हुए बेल्ट अपने नाम कर ली। वहीं एजे स्टाइल्स के साथ दुश्मनी में टेबल, चीयर, सीढ़ियां जो दिखा सभी का इस्तमाल हुआ। आखिर क्यों डीन एंब्रोज इंटरकांटिनेंटल के सही दावेदार है, ये रहे पांच कारण: #5 डीन एंब्रोज स्वाभाविक रूप से टाइटल की गरिमा को बढ़ाएंगे इस वक्त WWE के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है कि जो सकारात्मक माहौल खिताब के लिए तैयार हुआ है, उसे बनाए रखे। इसमें कोई शक नहीं कि इस माहौल को तैयार करने का श्रेय द मिज और डॉल्फ जिगलर को जाता है। इसके साथ ही बेहतरीन प्रचार, नो मर्सी और टीएलसी में हुए कुछ शानदार मैचों ने भी इस खिताब के लिए लोगों की जिज्ञासा को बढ़ा दिया है। डीन एंब्रोज खिताब जीतते है, तो ये खिताब की गरिमा ही बढ़ाएगा। साथ ही WWE खिताब की विश्वसनीयता बनाए रखने में कामयाब रहेगी। खिताबी जंग की सूची में एंब्रोज स्टार रैसलर है। उनके पास हजारों फैंस का साथ है। रिंग में उतरते ही उनके बोलने का स्टाइल हो या फिर लड़ने का, सभी फैंस को काफी प्रभावित करता है। पिछले साल इस दिग्गज रैसलर ने WWE विश्व चैम्पियनशिप अपने नाम की थी, उसके बाद इंटरकांटिनेंटल चैम्पियनशिप पर भी उनका सिक्का चला। जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के साथ नो मर्सी मैच में एंब्रोज शानदार तरीके से लड़े। पिछले कुछ खिताब अपने नाम करने के बाद, उनके पास अच्छा खासा अनुभव है, जो कि इस खिताब को हासिल करने में मदद करेगा। #4 एंब्रोज के लिए 2016 का सत्र शानदार रहा dean-cover-1474060092-800 डीन एंब्रोज कंपनी के लिए सबसे मेहनती कर्मचारी साबित हुए हैं। वहीं इस वक्त किसी मुख्य कार्यक्रम का हिस्सा भी नहीं है। जॉन सीना और एजे स्टाइल्स के बीच हुई दुश्मनी ने एंब्रोज को परदे के पीछ जरुर डाल दिया है, पर खिताबी जंग में बेल्ट अपने नाम करने की पूरी कोशिश उनकी रहेगी। एंब्रोज की कार्यशैली खिताब का बचाव करने में बहुत हद तक काम आ सकती है। इसी कार्यशैली की वजह से 2016 में इंटरकांटिनेंटल खिताब अपने नाम कर पाए थे। रॉ और स्मैकडाउन में जो आंकड़े एंब्रोज ने हासिल किए है, उसे और कोई सुपरस्टार हासिल नहीं कर पाया। अपने शिल्ड पार्टनर रोमन रेंस से 11 गुणा ज्यादा ऊंचा स्थान हासिल किया है, जो कि अपने आप में सारी कहानी बयां करता है। 2016 सत्र की बात करें तो जॉन सीना के साथ भिड़ंत व्यापारिक दृष्टि से अच्छी रही। एजे स्टाइल्स के साथ बराबरी की लड़ाई के बाद WWE चैम्पियनशिप अपने नाम की। डॉल्फ जिगलर, ल्यूक हार्पर और एंब्रोज के साथ भिड़ंत ने साल की सुर्खियां बटोरी। कई सुपरस्टार्स को एंब्रोज से ज्यादा कर दिखाने को कहा गया, लेकिन डीन हमेशा एक कदम आगे रहे। ये सभी बातें हमें डीन को इंटरकांटिनेंटल विजेता के रूप में देखने को विवश करती हैं। #3 ज्यादा दुश्मनी के मौके dean --0-0 खिताबी जंग में जिगलर और एंब्रोस के बीच दुश्मनी नजदीकी भविष्य में तो नहीं दिखाई दे रही, लेकिन इसका होना लगभग तय है। जिगलर को चाहिए को इस खिताब से अपने आप को दूर रखें, क्योंकि उनका किरदार बदलाव के दौर से गुजर रहा है। अपोलो क्रूज और कलीस्टो के कैरियर को आगे बढ़ाने में जिगलर मदद कर सकते हैं। जिगलर की मदद से दोनों खिताब की रेस में गंभीर उम्मीदवार के रूप में शामिल हो सकते हैं। मौजूदा समय में द मिज के लिए आईसी का खिताब बचाना बड़ा मुश्किल हो गया है। इसमें कोई शक नहीं है कि मिज इस खिताब को हासिल करने वाले कुछ बेहतरीन रैसलरों में से एक हैं। वैसे भी, अगर सामने दमदार उम्मीदवार न हो तो लड़ने में मज़ा भी कहां है। द मिज और एंब्रोज के बीच का विवाद खत्म होते ही A-लिस्ट के सभी रैसलर मुख्य कार्यक्रम की धारा में शामिल हो जाएंगे। डीन की मिज के साथ दुश्मनी खत्म होने के बाद जिगलर और ल्यूक हार्पर से दुश्मनी बढ़ने की संभावना ज्यादा है। बैरन कॉर्बिन जिसे अकेला भेड़िया का दर्जा दिया जा सकता है। स्टाइल्स और जिगलर के साथ भिड़ंत शानदार रैसलिंग की थी। जॉन सीना के साथ भी कॉर्बिन का शानदार प्रदर्शन रहा था। सीना और स्टाइल्स की दुश्मनी में वो कहीं नजर नहीं आ रहे हैं लेकिन डीन के सामने दमदार विरोधी बनकर उभर सकते हैं। #2 रैसलमेनिया की योजना बन सकती है dean_ambrose_bio-1-1478259399-800 2016 के आईसी खिताब मुकाबले के अंत में एंब्रोज सभी स्टार्स से पछाड़ते हुए काफी आगे निकल गये। इस बात के सबूत हमारे सामने हैं। ये भी साफ हो गया है कि, डीन WWE के लिए आज की घड़ी में बेशकिमती नगिना है, जिसे किसी कीमत पर कंपनी खोना नहीं चाहती। आईसी खिताब जीतने के बाद रैसलमेनिया में जाने का उनका रास्ता साफ हो जाएगा। WWE के इस बड़े शो में पहुंचने के बाद उन्हें कुछ महत्वपूर्ण मैच खेलने का मौका मिलेगा। इसमें कोई शक नहीं कि एंब्रोज बड़ी जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हैं। अब इंतजार सिर्फ WWE का है कि कब रैसलमेनिया के लिए डीन को बुलाया जाता है। रैसलमेनिया में बैरन कॉर्बिन और समोआ जो मुख्य प्रतिद्वंदी साबित हो सकते हैं। फैंस ये उम्मीद कर रहे हैं कि रैसलमेनिया तक खिताब बचा पाए, तो कई चमत्कार करने में सफल साबित होंगे। इससे रैसलमेनिया 33 के लिए दर्शकों में काफी रोमांच पैदा किया जा सकता है। डीन के सामने अप्रैल तक कोई बड़ा दावेदार नहीं है। ये उनके लिए किसी के साथ दुश्मनी बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉर्बिन इसके लिए सही उम्मीदवार है, जो कि रैसलमेनिया में एक यादगार मैच को जन्म दे सकते हैं। #1 एंब्रोज के माइक पर बोलने की कला को और बेहतर करेगा dean ambrose participation डीन सुसाइड डाइव, ड्रॉपकिक, पहनावा और ‘अश्लील कार्य’ से मैच खत्म करने के लिए जाने जाते हैं। इन सबसे अलग उन्हें माइक पर अद्भुत रूप से बोलने के लिए भी पहचाना जाता है। ऊपर जो फोटो दी गयी है, ये उनकी बोलने की कला का सही उदाहरण है। फोटो में आप देख सकते हैं कि वो मिज को उनका प्रतियोगिता में भाग लेने का पुरस्कार दे रहे हैं, जो कि उनका मजाकिया लहजा दिखाता है। हालांकि, प्रचार कार्य में डीन अपना गंभीर हिस्सा ही दिखाना पसंद करते हैं। उनकी बेस्ट लाइन पिछले सीज़न में जॉन सीना को अपमानित करते हुए सामने आई थी। सीना को उन्होंने कहा था कि एक चेहरा इस जगह को चला रहा है, जो कि एक आलसी पार्ट टाइमर है। इस तरह का व्यवहार सीना और स्टाइल्स के साथ दुश्मनी की आग को भड़काए रखेगा। एंब्रोज के प्रोमो कार्य का चमकना किसी भी स्थिति में तय है। अपने उत्तेजित्त प्रोमो से उन्होंने दुश्मनी की आग को अगले स्तर पर पहुंचा दिया है, जिसने दर्शकों को भावुक रूप से खिताब के साथ जोड़ दिया है। स्मैकडाउन लाइव ने अपने सुपरस्टार्स को बेहतरीन स्टोरीलाइन और प्रोमो के साथ बढ़ावा दिया है। वे अपने सुपरस्टार्स को माइक पर बोलने की खुली छूट देते हैं, जिसकी वजह से दुश्मनी नई और हिंसक नजर आती है।