5 कारण जिनके दम पर अंडरटेकर MMA में भी कामयाबी हासिल कर सकते थे

#5 उनका करैक्टर और करिज़्मा
Ad
youtube-cover
Ad

हमने अबतक द अंडरटेकर की शारीरिक क्षमताओं पर बात की है, लेकिन अब हम उनके करैक्टर के बारे में बात करेंगे। अपने रैसलिंग स्किल के साथ साथ द अंडरटेकर ने अपने किरदार में भी समय के साथ साथ बदलाव किया है। उन्होंने शुरुआत ज़ोंबी रूप से की, फिर 90 के मध्य में वो सुपरनेचुरल हीरो बने, 90 के अंत में वो सैटेनिक कल्ट लीडर बने, 2000 के शुरू में वो एक बैडएस बाइकर थे फिर 2000 के मध्य में उनके रैसलिंग में MMA की झलक दिखने लगी। आज वो एक दिग्गज रैसलर का किरदार में हैं। जिनपर उम्र हावी है लेकिन फिर भी वो आज के रैसलर्स को कड़ी टक्कर देने में सक्षम है। इन सभी बदलावों के बीच अंडरटेकर का करिज़्मा बना रहा। अपने अनोखें रूप से वो दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब हुए। चाहें वो हील हों या बेबीफेस उन्हें हमेशा दर्शकों से प्रतिक्रिया मिली है। आज MMA को भी एक मनोरंजक स्पोर्ट समझा जाता है। ऐसे में फाइटिंग स्किल कम होने के बाद भी वहां पर द अंडरटेकर की कामयाबी ज़रूर होती। अगर द डेडमैन UFC के ऑक्टगों में उतरते तो UFC के दर्शकों की संख्या कितनी होती, क्या आप इस बात का अंदाजा लगा सकतें हैं ? लेखक: स्कॉट न्यूमैन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications