5 कारण जिससे अंडरटेकर को WWE में कभी वापस नहीं लौटना चाहिए

lesnarsupex-taker-1491331318-800

द अंडरटेकर ने अपने करियर में लगभग सबकुछ हासिल किया है

takerraw-1491331259-800

26 साल के अपने करियर में उन्होंने चार बार WWE चैंपियनशिप, तीन बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप, छ: बार टैग-टीम चैंपियनशिप, 12 स्लैमी अवॉर्ड और 1 रॉयल रंबल जीते है। अंडरेटकर ने WWE मे सब कुछ हासिल कर लिया है औऱ अब उनके लिए यहां पर हासिल करने के लिए कुछ भी नहीं बचा है, तो फिर क्यों उन्हें WWE में वापसी करनी चाहिए। किसी भी प्रोफेशन में एक समय ऐसा आता है कि जब आप संतुष्टि के बिंदु पर पहुंचते हैं। आप को पता चल जाता कि अब आपको और कुछ भी नहीं चाहिए और आपको जो कुछ हासिल करना था वह आप हासिल कर चुके हैं। यही अंडरटेकर के साथ स्थिति है, उनके लिए WWE में कुछ भी हासिल करने को नहीं बचा है।