5 कारण जो बताते हैं कि क्यों द अंडरटेकर को रिटायरमेंट के बाद वापस नहीं आना चाहिए

under-0-0-0-

क्या डेडमैन का उदय फिर से होना चाहिए? रैसलमेनिया 33 पर द अंडरटेकर के रोमन रेंस से हारने के बाद से ही यह सवाल WWE यूनिवर्स के दिमाग में चल रहा है। जहां काफी सारे फैंस अंडरटेकर को WWE रिंग में दोबारा मुकाबला करते देखना चाहते हैं, तो वहीं ऐसे कई कारण हैं जिनसे लगता है कि ये सही विचार नहीं है। यह बात दिमाग में रखिए कि ऐसा नही है कि अंडरटेकर वापसी करके एक और मैच नही खेल सकते हैं लेकिन यह संभावित रूप से इस समय किसी के फायदे का हिस्सा नही होगा। लेकिन अंत में इस बात का निर्णय लेना विंस मैकमैहन और खुद अंडरटेकर पर निर्भर है। हम आपको वो 5 कारण बताते हैं जिनकी वजह से उन्हें ऐसा नही करना चाहिए।

प्रतिष्ठा का मजाक उड़ाना

2 हार के बावजूद अंडरटेकर के पास रैसलमेनिया पर किसी अन्य WWE सुपरस्टार से ज्यादा बेहतर रिकॉर्ड है। इस बात को ध्यान में रखते हुए और विंस मैकमैहन के युवा टैलेंट को आगे पुश करने की इच्छा को देखते हुए इसकी संभावना ज्यादा है कि उनका प्रतिष्ठित दौर किसी युवा खिलाड़ी के करियर के लिए उत्प्रेरक साबित हो जाए। रैसलमेनिया 33 पर डैडमैन की हार ने एक संदेश दिया था जो यह था कि रोमन रेंस WWE में अगले बड़े स्टार हैं। द अंडरटेकर को एक बार फिर से लगातार हार का सामना करने से उनके महानतम प्रतिष्ठा को काफी ठेस पहुंचेगी और उनके डाइ-हार्ट फैंस इस बात से काफी गुस्सा हो सकते हैं। ईमानदारी से कहें तो यदि कोई और सुपरस्टार यदि अंडरटेकर को हराता है तो इससे कोई पॉजेटिव मैसेज नही3 मिलने वाला है।

साबित करने के लिए कुछ बचा नहीं है

427a4-1513148242-800

''द स्ट्रीक'' रैसलमेनिया के लिए हॉलमार्क रहा है और इसने माडर्न डे रैसलमेनिया पे-पर-व्यू को जो आज के दौर में ब्लॉकबस्टर है और इसे बनाने में WWE की काफी मदद की है। यह हो सकता है कि WWE अंडरटेकर को जॉन सीना के खिलाफ उतार दें या फिर रोमन रेंस के साथ पार्ट-2 बना दें लेकिन इससे क्या साबित होगा? अंत में इससे क्या हासिल होगा? इस तरह के निर्णय के लिए केवल एक कारण हो सकता है कि फैंस के पार्ट पर सेल्फिसनेस दिखाया जाए और आशा है कि वो समझ सकें कि अंडरटेकर के लिए प्रूफ करने को कुछ बचा ही नहीं है। सीधे तौर पर बात यह है कि अंडरटेकर के साथ लड़कर किसी को फायदा नही मिलने वाला है बल्कि इससे फैंस को गुस्सा आ सकता है कि WWE कंपनी के इतने बड़े नाम को बर्बाद कर रही है।

जिसने उन्हें हराया उसे हीट मिली

a29ef-1513148302-800

अंडरटेकर WWE इतिहास के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले सुपरस्टार हैं। फैंस के लिए दुर्भाग्य की बात है कि उनका पसंद किया जाने वाला ''द स्ट्रीक'' फाइनली रैसलमेनिया 30 पर खत्म ही हो गया। इसके बाद डैडमैन को रैसलमेनिया 33 पर रोमन रेंस के हाथों हार झेलनी पड़ी और यह जीत 3 साल पहले लैसनर के खिलाफ मिली हार से ज्यादा विवादित थी। हालांकि इन हारों ने काफी अंतर पैदा किया और WWE के लिए लॉन्ग रन में इसने दो लकी सुपरस्टार्स के लिए न्यूक्लियर हीट पैदा किया।

पिछली हारों का इम्पैक्ट कम कर रहे हैं

90401-1513148387-800

रैसलमेनिया पर हार झेलने से पहले अंडरटेकर 21-0 पर थे और WWE ने इसके लिए सही समय का इंतजार करते हुए निर्णय लिया था। ब्रॉक लैसनर को अगर देखें तो ''द स्ट्रीक'' का अंत करने के बाद उन्हें महीनों तक बू किया गया था लेकिन उसके बाद वो पूरी कंपनी के सबसे पॉपुलर सुपरस्टार बने। क्या WWE इम्पैक्ट ऑफ मोमेंट को रैसलेमिनया पर कम करना चाहती है जहां वो सुपरस्टार को ''द स्ट्रीक'' ब्रेकर क्लब में शामिल करना चाहते हैं। यही रोमन रेंस की लैगसी के साथ भी हुआ था।

चोट लगने की संभावना

76931-1513148463-800

डैडमैन के पास ना केवल रैसलमेनिया पर 21 स्ट्रेट विन दर्ज थे लेकिन फिर उन्हें ब्रॉक लैसनर के हाथों हार झेलना पड़ा। अंडरटेकर WWE प्रोग्रामिंग में पिछले 30 साल से अहम हिस्सा रहे हैं बल्कि यहां तक कह सकते हैं कि वो उन 2 सुपरस्टार्स में से हैं जो कि 1990 से ही कंपनी का हिस्सा हैं। अंडरटेकर ने अपने करियर के दौरान अनगिनत चोटें खाई हैं। अंडरटेकर को लैसनर के खिलाफ मैच में चोट लगी थी जिसकी वजह से उन्हें मैच के बाद तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाना पड़ा था। उनकी चोट काफी खतरनाक थी और इसी वजह से विंस मैकमैहन, पॉस हेमेन और ब्रॉक लैसनर शो छोड़कर उन्हें देखने गए थे। लेखक-ब्रायन थॉर्न्सबर्ग, अनुवादक- नीरज पाण्डेय