5 कारण क्यों WWE के हार्डकोर फैंस रोमन रेंस को हमेशा बू करते हैं

Roman Reigns,

रोमन रेंस ने WWE में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस के साथ WWE में द शील्ड के रुप में शुरूआत की थी, जहां उन्हें फैंस ने बहुत प्यार दिया। इसके बाद रोमन रेंस ने अपने काम से कंपनी में एक जगह बना ली और वह विंस मैकमैहन के हर बड़े प्लान का हिस्सा बनने लगे, फिर चाहे वह रैसलमेनिया का मेन इवेंट हो या फिर किसी पीपीवी का मेन इवेंट। आप भले ही रोमन रेंस को पसंद करें या न करें लेकिन रोमन रेंस वर्तमान में कंपनी के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। रोमन रेंस को फैंस भले ही बू करें लेकिन वह हमेशा हिट रहते हैं, लेकिन फैंस की नज़र में कुछ ऐसे कारण हैं जिससे वह रोमन को बू करते हैं। आइए एक नज़र डालते हैं कि उन 5 कारणों पर आखिर क्यों WWE यूनिवर्स ने रोमन रेंस को शीर्ष पर आने के लिए एक और मौका देने से इंकार कर दिया है।

Ad

प्रोमो स्किल्स में कमी

इसमें कोई शक नहीं कि रोमन रेंस माइक पर कितने शानदार हैं लेकिन एक कहावत हैं हर चीज में निपुण होने में समय लगता है। कई मौके ऐसे आते हैं जब रोमन रेंस के प्रोमो थोड़े कमजोर होते हैं, लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि रोमन में माइक कौशल की कमी है। रोमन रेंस के अगर कुछ प्रोमो कमजोर होते हैं तो उन्होंने कई शानदार प्रोमोज़ कट भी किए हैं। रोमन के प्रोमो के दौरान कभी-कभी शब्दों का फेर हो जाने के कारण उनका प्रोमो कमजोर हो चुका है।

वैलनेस पॉलिसी का उल्लंघन

Roman Reigns,
Ad

रोमन रेंस साल 2015 में वैलनेस पॉलिसी के उल्लघंन के कारण सस्पेंड हो चुके हैं। शायद ये रोमन रेंस की ऐसी गलती थी जिसे फैंस अभी तक नहीं भूल पाए हैं। एक चैंपियन के लिए ये चीजें हमेशा उसका पीछा करती हैं हालांकि रोमन रेंस ने इस स्थिति को काफी कवर करने की कोशिश की। रोमन रेंस को वैलनेस पॉलिसी के उल्लघंन के लिए एक महीने के लिए सस्पेंड किया गया था। रोमन रेंस को सस्पेंड करने से पहले कंपनी को सैथ रॉलिंस को मनी इन द बैंक कॉन्टेस्ट में शामिल करना पड़ा।

बहुत जल्दी बड़ा पुश

Vince McMahon,
Ad

कई फैंस का ऐसा मानना है कि कि रोमन रेंस को WWE ने जल्दी बड़ा पुश देकर एक बहुत बड़ी गलती है। द शील्ड से अलग से होने पर रोमन रेंस को बिग पुश मिला, जिसके कारण उन्हें एक ही महीने में चोट का सामना करना पड़ा। हालांकि इसके बाद भी WWE ये चाहता था कि जनवरी मे होने वाले द रॉयल रंबल मुकाबले में रोमन रेंस की जीत हो और ऐसा हुआ भी। इसके बाद रोमन रेंस को डेनियल ब्रायन को हराने का मौका मिला और वह WWE टाइटल के लिए रैसलमेनिया पर लैसनर के साथ नज़र आए। रोमन रेंस को इतनी जल्दी बिग पुश देना कुछ फैंस को पसंद नहीं आया।

कई सुपरस्टार्स को होल्ड करना

Finn Balor, Roman Reigns,
Ad

अब इसे रोमन का दुर्भाग्य कहें या फिर उनका लक, लेकिन इस मामले में रोमन रेंस की पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं है। रोमन रेंस को बिग पुश WWE के हाथों में हैं और ये अधिकार WWE के पास ही है कि किस सुपरस्टार्स को कब बिग पुश देना है, हालांकि कुछ फैंस का ऐसा मानना है कि रोमन रेंस के कारण कई सुपरस्टार्स को मौका नहीं मिल पा रहा है। उदाहरण के तौर पर 2015 के रंबल मुकाबले में फैंस डेनियल ब्रायन को जीतते हुए देखना चाहते थे लेकिन यहां पर रोमन रेंस की जीत हुई। इसके अलावा फिन बैलर जिन्हें WWE यूनिवर्स एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतने के बाद रैसलमेनिया पर टाइटल पिक्चर के साथ देखना चाहते थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

रैसलमेनिया 33 पर अंडरटेकर को हराना

The Undertaker, Roman Reigns,
Ad

रोमन रेंस ने रैसलमेनिया 33 में अंडरटेकर का हरा दिया जिसके बाद यह माना जा रहा था कि रोमन रेंस को इससे बिग पुश मिलेगा और अंडरटेकर के लिए फैंस में और सम्मान बढ़ जाएगा। लेकिन कई फैंस को रोमन रेंस द्वारा अंडरटेकर को हराना पसंद नहीं आया। रोमन रेंस यहां पर टॉप पर तो पहुंच गए थे लेकिन इस बीच उन्हें बू करने वालों की संख्या में इजाफा हो गया था। आने वाले समय में हो सकता है कि जो फैंस उन्हें बू कर रहे हैं वह उन्हें चीयर करें क्योंकि रोमन रेंस ऐसे सुपरस्टार हैं जो काफी दूर तक जाएंगे और शायद जल्द ही कंपनी में टॉप गॉय के रूप में नज़र आएंगे। लेखक: ब्रायन थॉर्न्सबर्ग, अनुवादक: रोहित श्रीवास्तव

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications