विंस मैकमैहन द्वारा शार्लेट फ्लेयर को लगातार मौके देने के 5 बड़े कारण

Why is The Queen always so pushed by Vince McMahon?

स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में विंस मैकमैहन ने एक बार फिर सभी को हैरान करते हुए यह बता दिया कि उनकी सोच सबसे आगे है। किसी ने यह सोचा भी नहीं था कि इस हफ्ते के स्मैकडाउन के एपिसोड में ऐसा होने वाला है।

Ad

अगर आपने इस हफ्ते का स्मैकडाउन का एपिसोड मिस कर दिया तो शायद आपने कई बड़ी चीजें मिस कर दी है। आपको बता दें कि स्मैकडाउन लाइव के इस हफ्ते के एपिसोड में फैंस को शार्लेट फ्लेयर बनाम असुका के बीच स्मैकडाउन विमेंस चैंपियनशिप के लिए मुकाबला देखने को मिला जिसमें शार्लेट ने जीत हासिल करते हुए टाइटल अपने नाम किया।

शार्लेट फ्लेयर के टाइटल जीतने के बाद एक बात तो साफ है कि विंस मैकमैहन लगातार शार्लेट फ्लेयर को मौके दे रहे हैं और किसी भी कीमत पर वह शार्लेट फ्लेयर को टॉप पर रखना चाहते हैं। इसी कड़ी में आइए एक नज़र डालते हैं उन 5 कारणों पर आखिर क्यों विंस मैकमैहन लगातार शार्लेट फ्लेयर को मौके देते जा रहे हैं।

शार्लेट फ्लेयर कभी निराश नहीं करती हैं

Enter caption

शार्लेट फ्लेयर की गिनती विमेंस डिवीजन की सबसे टॉप सुपरस्टार के रूप में होती है। रिंग में मुकाबा हो या फिर प्रोमो कट या फिर कंपनी की ओर से मीडिया के सामने जवाब देना होगा, शार्लेट फ्लेयर सभी काम बड़ी ही बखूबी ढंग से निभाती है।

Ad

शार्लेट फ्लेयर के टैलेंट से हर कोई प्रभावित है और सबसे ज्यादा विंस मैकमैहन। विंस मैकमैहन अच्छी तरह से जानते हैं कि शार्लेट फ्लेयर उन्हें कभी निराश नहीं करती है और उन्हें जो भी काम दिया जाता है उसे वह बड़ी ही जिम्मेदारी से निभाती हैं। ऐसे में विंस मैकमैहन उनकी मेहनत का फल उन्हें लगातार मौके देकर देते हैं।

WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं

शार्लेट फ्लेयर चैंपियन की तरह हैं

ईमानदारी से कहें तो रोंडा राउज़ी और बैकी लिंच भले ही शानदार सुपरस्टार हैं लेकिन शार्लेट फ्लेयर फिलहाल उनसे कहीं ज्यादा आगे हैं। फैंस की बात करें तो वह अभी शार्लेट फ्लेयर को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। यह शार्लेट फ्लेयर का टैलेंट ही जो उन्हें फैंस का पसंदीदा बनाता है।

Ad

इसके अलावा अगर आप ऊपर दिए गए पोस्टर में तीनों सुपरस्टार्स को देखें तो इसमें शार्लेट फ्लेयर का लुक एक चैंपियन की तरह लग रहा है। जिस तरह से मेल सुपरस्टार्स में फैंस जॉन सीना और रोमन रेंस को चैंपियन के रूप में देखते हैं उसी तरह से विमेंस डिवीजन में फैंस शार्लेट फ्लेयर को चैंपियन के रूप में देखते हैं।

विंस मैकमैहन और शार्लेट फ्लेयर दोनों ही हील हैं

Enter caption

विंस मैकमैहन शुरू से ही एक बैड बॉस (BAD BOSS) के रूप में अपना किरदार निभा रहे हैं। ऐसे में उनकी सोच बाकी सुपरस्टार्स को बेबीफेस की बजाय विलन बनाने की ओर ज्यादा चलती है। विंस मैकमैहन शायद जानते हैं कि शार्लेट फ्लेयर हील के रूप में ज्यादा बेहतर होंगी इसलिए वह हील के रूप में भी लगातार मौके देते जा रहे हैं।

Ad

कई फैंस सोच रहे होंगे कि यह काम तो WWE की क्रिएटिव टीम का है तो आपको बता दें कि WWE की क्रिएटिव टीम में जितने भी लेखक हैं उन्हें विंस मैकमैहन ही लीड कर सकते हैं। यानी की विंस मैकमैहन की मर्जी के बिना WWE में कुछ भी होना संभव नहीं है।

स्मैकडाउन में सुपरस्टार्स की कमी होना

Enter caption

अगर आप मंडे नाइट रॉ और स्मैकडाउन लाइव में मौजूद सुपरस्टार्स को देखें तो स्मैकडाउन में यह संख्या काफी कम है। पिछले काफी समय से स्मैकडाउन लाइव में बड़े सुपरस्टार की कमी है। वहीं रॉ में रोमन रेंस, ब्रॉ लैसनर, रोंडा राउज़ी जैसे सुपरस्टार मौजूद हैं।

Ad

स्मैकडाउन लाइव की बात करें तो विमेंस डिवीजन में शार्लेट फ्लेयर और मेल डिवीजन में डेनियल ब्रायन और एजे स्टाइल्स ही बड़े सुपरस्टार हैं। ऐसे में विंस मैकमैहन को स्मैकडाउन लाइव को सुर्खियों में बने रहने के लिए शार्लेट फ्लेयर को बिग पुश देना ही पड़ रहा है।

अपने पिता रिक फ्लेयर के 16 बार वर्ल्ड चैंपियन बनने के रिकॉर्ड तोड़ने के लिए

Enter caption

शार्लेट फ्लेयर ने इस हफ्ते विमेंस टाइटल जीतकर अपने कुल टाइटलों की संख्या 8 पहुंचा दी है। शार्लेट फ्लेयर के पिता और दिग्गज सुपरस्टार रिक फ्लेयर WWE में 16 बार वर्ल्ड चैंपियन रह चुके हैं ऐसे में कहीं ना कहीं विंस मैकमैहन के मन में यह बात जरूर होगी कि शार्लेट फ्लेयर अपने पिता का रिकॉर्ड तोड़े।

हमारे ख्याल से अगर ऐसा होता है तो WWE में एक नया इतिहास बन जाएगा। वैसे भी WWE पिछले दो सालों से विमेंस डिवीजन को काफी आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है।

Quick Links

Edited by Ankit Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications