#4 पहला शेक अप फीका रहा था
Ad
हमें ये कहते हुए अच्छा नहीं लग रहा लेकिन यही सच है। पहले शेक अप से जैसी उम्मीदें थी वैसा कुछ नहीं हो पाया। पिछले साल के सुपरस्टार शेक अप और इस साल के स्टार शेक अप में काफी अंतर है। इस साल रैसलमेनिया के बाद दोनों रॉस्टर के स्टार्स बिना जनरल मैनेजर के अनुमति लिए रोस्टर बदल रहे थे। डीन एम्ब्रोज़ और द मिज़ ने रॉ पर अपना स्मैकडाउन वाला फिउड जारी रखा जिसका कोई मतलब नहीं बना। एलेक्सा ब्लिस एक रात पहले रॉ का हिस्सा बन चुकी थीं और इसलिए शार्लेट फ्लेयर का स्मैकडाउन जाना पक्का था। इसके बाद इंटरव्यू में एलेक्सा ब्लिस ने बताया कि सुपरस्टार शेक अप के बारे में जितना दर्शकों को मालूम था उतना ही स्टार्स को मालूम था।
Edited by Staff Editor