5 कारण जिसकी वजह से दर्शकों को रोमन रेंस से नफरत नहीं करनी चाहिए

एक टाइम ऐसा भी आएगा, जब IWC को यह अहसास होगा कि वो गलत थे। हाल के दिनों में रोमन रेंस को दर्शकों को समर्थन नहीं मिल रहा है और कोई भी उन्हें WWE के फेस के रूप में देखना नहीं चाहते हैं। लेकिन हाल में हुई घटनाओं को देखो, तो ऐसा नहीं लगता कि फैंस उनसे इतनी नफरत करते है। अगर वो उनसे नफरत करते है, तो उन्हें यह नहीं पता कि वो ऐसा क्यों करते है। वो उन्हें 2014 में पसंद करते थे, लेकिन 2015 में डेनियल ब्रायन की सुनामी आई थी। उसके बाद से ही रेंस को फैंस का समर्थन नहीं मिला, लेकिन फैंस को रोमन को छोड़ देना चाहिए। 1- WWE को नए फेस चाहिए roman-reigns-1474488877-800 अक्सर लोग यह कहते हैं कि जॉन सीना खुद ही सारी चमक बिखेर ले जाते है, लेकिन जब WWE अपना सारा पैसा रोमन रेंस में लगा रही है, तो फैंस उनसे नफरत करने लगे है, पता नहीं क्यों? WWE को एक नया चहेरा चाहिए, जोकि दर्शकों का मनोरंजन कर सके और रोमन रेंस वही सुपरस्टार है। मेन इवेंट के लिए WWE को अलग अलग सुपरस्टार चाहिए, जिन्हें कि वो रोटेट कर सके। इसी कारण एटिट्यूड एरा काफी सफल था, क्योंकि उसमें मेन इवेंट में ऑस्टिन, रॉक, ट्रिपल एच, अंडरटेकर सरिके सुपरस्टार्स थे, जिन्हें कि मेन इवेंट में लगातार रोटेट किया गया और यह काफी सफल भी साबित हुआ। ब्रैंड स्पलिट के बाद मेन इवेंट को और अच्छा बनाने की जरूरत है और क्राउड़ की भी इसमें दिलचस्पी बढ़ानी होगी, अगर सब WWE को सफल होते देखना चाहते है, तो रोमन रेंस को सफल होते क्यों नहीं देख सकते। 2- शानदार प्रदर्शन rusevreigns2-1474488914-800 पिछले डेढ़ साल में रोमन रेंस का रिंग के अंदर प्रदर्शन शानदार रहा है, और हर एक पे-पर-व्यू के बाद उनसे बेहतर कोई और सुपरस्टार नज़र नहीं आया। लगातार फैंस के विरोध ने उन्हें और मजबूत बना दिया। उन्होंने अपने अंदर काफी परिवर्तन भी किया है और अब उन्हें देखने में और मज़ा आता है, लोग कहते है वो माइक के साथ अच्छे नहीं है, लेकिन इस बात को वो रिंग के अंदर प्रदर्शन से छुपा लेते है। वो अब एक ऐसे मेन इवेंट प्लेयर है, जिनके ऊपर विश्वास किया जा सकता है। 3- एक कदम पीछे लिया है a57954c25e9edc26f04ce45880d83baa-1474488955-800 रोमन रेंस अब मेन इवेंट का हिस्सा नहीं है और मिड कार्ड में यूनाइटिड स्टेटस चैंपियनशिप बन चुके है। लगातार हो रहे विरोध के बाद भी उन्हें बहुत से मौके मिले है, लेकिन हाल ही में उन्होंने खुद को मिड कार्ड तक ही सीमित कर रखा है। इससे पहले वो मिड कार्ड में कभी नज़र नहीं आए और इस साल उन्हें तीन सीधी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसी चीज एक टॉप फेस को शोभा नहीं देती। निश्चित ही हील ऐसे हार सकते है, लेकिन एक फेस नहीं। वो कभी भी यूनिवर्सल टाइटल के लिए सीन में नहीं थे और रुसेव के साथ फाइट में नज़र आ रहे थे। अब वो स्पॉटलाइट में नहीं है और वो यूस टाइटल को महत्व दिला रहे है, जैसा की जॉन सीना ने किया था। 4- प्रसिद्धता 3759f907611a5f60c74d8f5d17d13514_crop_north-1474488997-800 अब WWE में वो टाइम नहीं रहा जब को कोई सुपरस्टार या तो एक हील हो या विलन, आज के समय में बस उसे एक एंटरटेनर होना चाहिए, जोकि सबको एंटरटेन कर सके। रेंस माइक के साथ इतना कुछ ना करे और बस एक्शन करते नज़र आए। वो वही काम कर सकते है, जो ऑस्टिन करते थे। ऑस्टिन कभी भी फेस नहीं थे, लेकिन क्राउड़ कभी भी उनके खिलाफ नहीं था और सब उन्हें पसंद करते थे। बस रेंस और क्रिएटिव टीम को मौका देना चाहिए, ताकि वो खुद को साबित कर सके। 5- रेंस को फैंस देखना चाहेंगे wrestlemania-33-roman-reigns-john-cena-1474488788-800 यह बात तो सच है कि जॉन सीना के बाद रोमन रेंस एक ऐसे सुपरस्टार है, जिन्हें क्राउड़ का इतना समर्थन मिलता है, फिर चाहे वो मेन इवेंट हो या नहीं। वो पैसा ला सकते है, और साथ में दिखने में भी अच्छे है। बच्चों को उनका किरदार पसंद है और उनको जॉन सीना का दूसरा रूप भी कहा जाता है। यादगार पल तब बन जाता है, जब उन टैलंट में इवेस्ट किया जाता है, जिन्हें दर्शक पसंद करते है। आप जीतने मर्जी यादगार मैच लड़ लीजिए, आपको तब तक याद नहीं किया जाएगा, जब तक क्राउड़ आपके साथ नहीं है। रेंस को इलिए भी महत्वता मिल रही है, क्योंकि क्राउड़ उनके बारे में बात कर रहे है। WWE को ऐसे स्टार्स चाहिए जोकि मेन इवेंट और पे-पर-व्यू में ज्यादा दर्शकों को ला सके और निश्चित ही रोमन रेंस वैसे ही सुपरस्टार है, जरूरत है तो बस उन्हें अकेले छोड़ने की। लेखक- मैथ्यूज, अनुवादक- मयंक मेहता

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications