WWE द्वारा द खली को फिर से कंपनी में वापिस लाने की 5 बड़ी वजह

khali-make-1488214653-800 (1)

हमें लगता है कि द ग्रेट खली संभवतः WWE में अभी तक सबसे बड़ी खोज रहे हैं। भारत के रहने वाले खली 7 फीट 3 इंच लंबे है, जो हमेशा अपने विरोधियो पर भारी पड़ते हैं। खली ने अपनी हिम्मत से अपने रास्ते के दौर को पार कर लिया है। ग्रेट खली भारत में एक लोकप्रिय रेसलर हैं। WWE में डेब्यू करने के बाद से खली चर्चा में आएं और देश के आइकॉन बने। आपको बता दें कि भारतीय मूल के थोड़े ही स्टार्स ने WWE में भाग लिया है, लेकिन खली सभी के आगे निकल कर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन बने। खली ने अब कंपनी छोड़ दी है लेकिन और ज्यादा रेसलर्स बनाने की उम्मीद से उन्होंने अपना रेसलिंग स्कूल शुरू किया है। खली ने पहली बार भारतीय ज़मीन पर अपने लोगों के सामने रेसलिंग की और भारतीय रेसलिंग फैंस को खुश किया। 2014 में खली ने कंपनी छोड़ दी थी और उसके बाद वह WWE में कभी नज़र नही आए। हालांकि WWE यूनिवर्स कंपनी में एक आखिरी बार उनकी वापसी चाहता है। इस लेख में हम आपको उन 5 वजह के बारे में बताएंगे जिसके कारण WWE को खली को कंपनी में वापस लाना चाहिए

Ad

वैश्विक अपील

इसमे कोई शक नही है कि द ग्रेट खली पूरी दुनिया में कितने मशहूर हैं और पूरे वर्ल्ड में उनके बहुत से फैंस है। उनकी पापुलैरिटी का सबसे बड़ा कारण उनकी हाइट और शरीर की बनावट है। WWE में उनके करियर की शुरुआत से बुंकिग शानदार थी। खली अकेले ऐसे सुपरस्टार हैं, जो फैन से एक शब्द भी नही कहते थे वह सिर्फ अपनी चाल और खेल से फैंस का मनोरंजन करते आए है। खली ने अपने खेल से भाषा संस्कृति की सभी बाधाओं को दूर किया है और यही वजह है कि आज उनकी वापसी के लिए लोग एक वैश्विक अपील कर रहे है। खली दुनिया की किसी भी जगह फैंस के सामने रैसलिंग कर सकते है। आपको बता दे कि यूटयूब पर WWE की टॉप दस वीडियो में से दो वीडियो खली की है जिनके लगभग 80 मिलियन दर्शक है। आप इस बात से खली की पॉपुलरटी समझ सकते है।

खली की जगह कोई नहीं ले सकता

khalitaker-1488214069-800

7 फीट 3 इंच लंबे और 400 से अधिक पाउंड वजन के द ग्रेट खली के सबसे बड़े एथलीटों में से एक है। खली उन रैसलरो में से हैं जिन्होंने इस खेल की सबसे ज्यादा शोभा बढ़ाई है। बात करें अगर WWE के वर्तमान सुपरस्टारों की तो कोई भी उनकी जगह नही ले सकता है। खली ने जिस कैरेक्टर में काम किया है, उस कैरेक्टर की भी कोई रैसलर जगह नही ले सकता है। खली के WWE छोड़ने के बाद WWE उनकी शारीरिक रूप से प्रभावशाली सुपरस्टार को ला रहा है लेकिन WWE का अभी तक कोई भी रैसलर उनकी जगह को नही भर पाया है, खली के जाने के बाद WWE को अभी भी खली की कमी महसूस होती है।

रिंग के अंदर खली का अनुभव

khalicena-1488213953-800

खली पिछले 17 सालों से प्रोफेशनल रैसलर के रुप में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पूरा जीवन प्रोफेशनल रैसलिंग में लगा दिया और पूरी दुनिया में एक प्रोफेशनल रैसलर के तौर पर नाम कमाया। खली ने दुनिया में कई जगह रैसलिंग की है वह WWE के अलावा न्यू जापान प्रो-रैसलिंग और ऑल जापान रैसलिंग जैसे कई प्रमोशंस में काम कर चुके है आप इस बात से रिंग में उनके अनुभव के बारें में अंदाजा लगा सकते है, वाकई रिंग के अंदर खली बहुत शानदार है।

WWE के लिए बने एकमात्र भारतीय सुपरस्टार

khaliindia2-1488213446-800

खली दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी आबादी वाले देश भारत से आते है जहां पर WWE का सबसे बड़ा मार्केट है। WWE के भारत मे सफल होने का सबसे ज्यादा श्रेय द ग्रेट खली को जाता है। सही मायने में देखा जाए तो खली एक ऐसे भारतीय सुपरस्टार है जो WWE के लिए बने है उनकी सफलता को देखते हुए हम कह सकते है कि WWE को भारत में सफल बनाने में खली का बहुत योगदान रहा है। भारत के कई रैसलर है जो WWE में अपनी जगह बनाने के लिए सघर्ष कर रहे है लेकिन कोई भी खली के बराबर नही पहुंच पाया है।

शानदार विदाई के हकदार हैं खलीkhalibayley-1488213122-800

खली ने WWE के लिए जो किया है वह किसी से छुपा नही है, खली ऐसे सुपरस्टार है जो फैंस को अकेले दम पर स्टेडियम में लाने की क्षमता रखते थे। WWE में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता है। इन सब के बावजूद कंपनी ने 2014 में उन्हें रिलीज कर दिया। अपने करियर के दौरान खली को कई चोटो का सामना करना प़़ड़ा। इन सब के अलावा खली बेकस्टेज में भी काफी लोकप्रिय थे। हमे लगता की खली एक शानदार विदाई के हकदार थे, हमें उम्मीद है कि WWE उन्हें वापस लाएगा और एक सम्मानजनक विदाई देगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications