इस फॉर्मूले को पहले भी सफलतापूर्व आजमाया जा चुका है। विंस मैकमैहन पर भरोसा कीजिए, उन्हें मालूम है कि वे क्या कर रहे हैं। चाहे बिल्डिंग में सीना को कितना भी बू क्यों न किया गया हो, उन्होंने कंपनी को उससे कई गुना अधिक मुनाफा कमा कर दिया है। दर्शकों के सकारात्मक प्रतिकिया का मुनाफे से कुछ लेना देना नहीं है। करीब एक दशक से सीना को बू किया जाता है, लेकिन अभी तक विंस ने उन्हें हील बनाने की कोशिश नहीं की, क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों? क्योंकि कानों में डॉलर्स खनकते हैं। एक समय ऐसा आया जब WWE के लाइव इवेंट्स के दौरान "सीना स्क्स" टी-शर्ट की बिक्री होने लगी थी। यहाँ तक की सीना से नफरत करनेवाले भी मुनाफे में सहयोग करने लगे थे। उसी तरह रेन्स भी काम कर सकते हैं। हमे इस बात को आज मनना होगा की "हमेशा बेबीफेस को चीयर नहीं मिल सकते।"