Wrestlemania के यूनिवर्सल चैंपियनशिप मैच में डेनियल ब्रायन को जगह मिलने के 5 बड़े कारण

रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और ऐज
रोमन रेंस, डेनियल ब्रायन और ऐज

ये फुल-टाइम सुपरस्टार के तौर पर डेनियल ब्रायन का आखिरी Wrestlemania हो सकता है

WWE Wrestlemania से डेनियल ब्रायन की कई अच्छी और बुरी यादें जुड़ी हुई हैं। उनके करियर के सबसे यादगार मुकाबलों में से एक Wrestlemania 30 में आया, जहां वो ट्रिपल थ्रेट मैच में जीत दर्ज कर WWE चैंपियन बने थे। क्या अब इतिहास दोबारा खुद को दोहरा पाएगा।

ये ब्रायन के पास WWE में चैंपियन बनने का आखिरी मौका भी हो सकता है, क्योंकि ब्रायन के मुताबिक उनका फुल-टाइम करियर जल्द ही समाप्त हो सकता है। एक पार्ट-टाइम सुपरस्टार के रूप में उन्हें अन्य सुपरस्टार्स को पुश दिलाने के लिए प्रयोग में लाया जाएगा, इसलिए उनके दोबारा चैंपियन बनने की संभावनाएं कम होंगी।

Quick Links