5 कारणों से WWE Raw को डेनियल ब्रायन की सख्त जरूरत है

WWE Raw को डेनियल ब्रायन की सख्त जरूरत है
WWE Raw को डेनियल ब्रायन की सख्त जरूरत है

#2 WWE Raw की व्यूवरशिप बढ़ा सकते हैं डेनियल ब्रायन

Ad
Raw की व्यूवरशिप बढ़ा सकते हैं डेनियल ब्रायन
Raw की व्यूवरशिप बढ़ा सकते हैं डेनियल ब्रायन

Raw का क्रिएटिव डिवीजन WrestleMania 37 के बाद से नीचे ही जा रहा है जिसका सीधा अर्थ है कि अब उन्हें किसी बड़े बदलाव की जरूरत है। ये बदलाव डेनियल ब्रायन ला सकते हैं। उनके आने से टीवी पर कुछ नया और धमाकेदार होगा जिससे फैंस को काफी अच्छा अनुभव होगा और रेटिंग्स में बढ़ोतरी होगी।

Ad

फैंस सिर्फ इस उम्मीद में भी Raw को देख सकते हैं कि डेनियल ब्रायन का अगला कदम क्या होगा। वो किसी भी कहानी को मजेदार बनाने के साथ साथ अपनी ऑडिएंस को रिटेन करना जानते हैं। ये उनके हुनर का कमाल ही है कि उन्होंने SmackDown को बेहतर कर दिया और अब Raw भी उनके काम से फायदा पा सकता है।

#1 WWE Raw उन्हें रोकने का एक बहाना हो सकता है

रोकने का एक बहाना हो सकता है
रोकने का एक बहाना हो सकता है

WWE को ये मालूम है कि डेनियल ब्रायन सिर्फ अपनी मौजूदगी से ही किसी भी सेगमेंट, मैच या पल को धमाकेदार बना सकते हैं और चूँकि उनका WWE कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो चुका है तो वो कहीं भी जा सकते हैं। ऐसे में WWE उन्हें खोना नहीं चाहेगी खासकर किसी ऐसे विरोधी के हाथों जो उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती साबित हो सकता है।

विंस मैकमैहन और पूरी कंपनी ये प्रयास करेंगे कि डेनियल को WWE Raw में लाकर वो उन्हें सोचने का मौका दें जिससे उनके पास अपनी बात को रखने का समय मिल जाए। इस समय डेनियल ब्रायन के पास में सारी ताकत है और Raw एवं WWE को डेनियल की जरूरत है ना कि डेनियल ब्रायन को WWE की जरूरत है।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications