5 कारण जिसकी वजह से कोनोर मैकग्रेगर और रोमन रेन्स के बीच लड़ाई होनी चाहिए

065_NOTTINGHAM_0411_2745-4210311220

रोमन रेन्स अभी जिस स्थिति में हैं, उसमें उनका कोई दोष नहीं है। लगातार अच्छा काम करने के बाद वो गलत बुकिंग का शिकार बनते जा रहे हैं।

Ad

उनकी रैसलिंग काबिलियत पर हमें कोई संदेह नहीं है, और जहां तक उनकी माइक स्किल्स की बात है उसमें हमे बहुत सुधार देखने को मिला है। आपको उनका शील्ड का समय तो याद होगा ही। वहीं दूसरी ओर कोनोर मैकग्रेगर रैसलिंग इतिहास के एक बड़ा नाम हैं, और मौजूदा एथलीट में सबसे लोकप्रिय है। वो हमेशा अपनी बातों से सामने वाले को उकसाते है, और रिंग में उनका प्रदर्शन भी कमाल का है। इसलिए WWE जैसी कंपनी में वो बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लेकिन हम उनकी बुकिंग रोमन रेन्स के खिलाफ क्यों कर रहे हैं ? क्या WWE यूनिवर्स रोमन रेन्स को इस रूप में देखना पसंद करेगी ? ये रहे इसके 5 वजह।

#5 कोनोर मैकग्रेगर के खिलाफ रोमन रेन्स का प्रदर्शन ?

WWE में रेन्स के चाहने वाले कई हैं। रॉयल रम्बल पर #30 वें स्थान पर उनकी एंट्री करवा कर WWE की क्रिएटिव टीम ने बड़ी गलती कर दी। सभी दर्शकों ने रोमन रेन्स की ख़राब बुकिंग देखी है और वो सब इसमें बदलाव देखना चाहते हैं। तो क्या कोनोर मैकग्रेगर और रोमन रेन्स बुकिंग अच्छी नहीं है ? हमें लगता है कि ये रेन्स के लिए बहुत अच्छी बुकिंग होगी। MMA के माने गए रैसलर को चित कर के रोमन रेन्स अपने आलोचकों को करारा जवाब दे सकते हैं। इसके साथ ही कोनोर मैकग्रेगर का भी WWE में डैब्यू हो जाएगा।

#4 कोनोर मैकग्रेगर को WWE में देखने का मौका मिलेगा

Vince_McMahon_Conor_McGregor_Feature1

जहां कई सारे MMA प्रसंशक रैसलिंग फॉलो नहीं करते, वहीं कई WWE के प्रसंशक भी है जो मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स नहीं देखते। इसलिए कई सारे WWE दर्शकों के लिए कोनोर मैकग्रेगर को WWE के रिंग में काम करते देखना सपने के पूरा होने जैसी बात है। कोनोर मैकग्रेगर की काबिलियत और रैसलिंग स्किल रिंग में खूब जचेगी। वहीं उनका करिज़्मा भी WWE के रिंग की शोभा बढ़ेगी। इसके अलावा वो मौजूदा रोस्टर के कई स्टार्स से बेहतर प्रोमो देने में सक्षम हैं। हालांकि हमने इसके पहले रौंडा राउजी को WWE के स्क्वायर रिंग में देखा है, लेकिन वो काफी कम समय के लिए था। वहीं कोनोर मैकग्रेगर के साथ बात कुछ और है और WWE की क्रिएटिव टीम इसे कई रूप से दिखा सकती है।

#3 मजेदार प्रोमो

070915-conor-mcgregor-primary-1200x630

जब कोई इंसान अकेले UFC प्रेस कॉन्फ्रेंस को देखने लायक मजेदार बना दे तो उसमें ज़रूर कोई न कोई बात होती है। जोस अल्दो के खिलाफ मुकाबले से कोनोर मैकग्रेगर ने कमाल की माइक स्किल की बदौलत MMA में अपनी पहचान बनाई। उन्हें पता होती है कब, कहां कौन सी चीज़ बोलनी चाहिए। इसलिए प्रोफेशनल रैसलिंग में उनकी ये काबिलियत बड़े काम आएगी। इसका उदाहरण हमने देखा था जब उन्होंने ट्विटर के ज़रिये सभी WWE स्टार्स का मज़ाक बना दिया। ज़रा सोचिए अगर उनके और रोमन रेन्स के बीच जुबानी जंग छिड़ी तो नज़ारा कैसा होगा। रॉक के कजिन से कोनोर मैकग्रेगर को रिंग के अंदर और फिर रिंग के बाहर माइक के साथ भिड़ते देखने का मजा आएगा।

#2 रोमन रेन्स का फायदा

RAW_1135_Photo_070-3686497659

कोनोर मैकग्रेगर जैसे रैसलर के खिलाफ बुकिंग होने के बाद रोमन रेंस में और ज्यादा सुधार आएगा। दर्शकों को रोमन के प्रोमो को लेकर समस्या रही है, लेकिन कोनोर मैकग्रेगर के साथ करते हुए वो इसमें सुधार ला सकते हैं। ये बिल्कुल वही बात हुई, तैरना सीखना है तो पानी में छलांग लगानी पड़ती है। हालांकि ये उतना आसान भी नहीं है जितना हम सोच रहे हैं। यहां रेन्स के पास बढ़ोतरी करने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं होगा। अगर रोमन रेन्स ऐसा नहीं करेंगे तो पिछड़ जाएंगे। हमे बिग डॉग का नया रूप देखने को मिलेगा।

#1 रोमन रेंस का हील टर्न ?

wwe-rumors-original-plans-roman-reigns-seth-rollins-injury-2

अभी रोमन रेन्स के लिए सबसे अच्छा काम है हील टर्न होना और ये बात विंस मैकमैहन के अलावा बाकी सब समझ सकते हैं। WWE के पास ऐसा करने के कई मौके आएं थे जिन्हें उन्होंने जाने दिया। लेकिन कोनोर मैकग्रेगर के आने से उन्हें वापस एक और मौका मिलेगा है। कोनोर मैकग्रेगर चाहे कितनी उल्टी बातें करें, वो दर्शकों के चहेते बने रहेंगे। पहले रेन्स के खिलाफ उनकी टकराव करवाकर और फिर रेन्स का बुरा रूप दिखाकर, WWE रेन्स का हील टर्न कर सकती है। ज़रा सोचिए रैसलमेनिया पर रोमन रेन्स UFC के टॉप स्टार कोनोर मैकग्रेगर कोमटेबल पर पावरबॉम्ब देंगे। सुनकर मजा आया ? इससे सबसे ज्यादा फायदा रोमन रेन्स को होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications