स्मैकडाउन के बाद हुई टॉकिंग स्मैक का हिस्सा हैवी मशीनरी भी थे। इस शो को कायला ब्रेक्सटन और सैमी जेन ने होस्ट किया था। इसके दौरान फैंस को ये पता लगा कि अब WWE ने हैवी मशीनरी को अलग कर दिया है।ये भी पढ़ें: 5 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जो AEW में जाते-जाते रह गएटकर को रॉ में भेज दिया गया है जबकि ओटिस को स्मैकडाउन ब्रांड में ही रखा जाने वाला है। इस टीम को फैंस काफी पसंद करते थे और इस वजह से वो जानना चाहते हैं कि WWE ने ऐसा फैसला क्यों लिया। इस आर्टिकल में जानेंगे उन 5 वजहों के बारे में जिनसे WWE ने हैवी मशीनरी को अलग किया होगा।#5 ओटिस को एक सिंगल्स सुपरस्टार के तौर पर पुश देना जिसके बाद वह अपना WWE मनी इन द बैंक ब्रीफ़केस कैश-इन कर देंगेGet your #HeavyMachinery Gear right now at #WWEShop! #WWE #BodyBySteakhttps://t.co/VhaxXZACHG pic.twitter.com/NdQ4xok8c4— WWEShop.com (@WWEShop) October 2, 2020इस बात को सभी जानते हैं कि विंस मैकमैहन को टैग टीम रेसलिंग में ज्यादा भरोसा नहीं है। अगर वह ओटिस के कन्धों पर WWE चैंपियनशिप या फिर यूनिवर्सल टाइटल को रखना चाहते हैं तो वह उन्हें पहले एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर पुश देंगे और तभी ऐसा करने का सोचेंगे। ये भी पढ़ें: 5 दिग्गज WWE सुपरस्टार्स द्वारा अपने करियर में की गई सबसे बड़ी गलतियांशायद विंस, ओटिस को एक सीरियस परफ़ॉर्मर के तौर पर देखते हैं और इस वजह से वह उन्हें टैग टीम सीन से दूर रखकर एक के बाद एक हील रेसलर के खिलाफ लड़वा सकते हैं। आखिर में वह स्मैकडाउन के बड़े सुपरस्टार बन सकते हैं। इसके बाद वह अपना मनी इन द बैंक ब्रीफ़केस कैश-इन कर लेंगे। जबतक ओटिस एक सिंगल्स रेसलर के तौर पर कुछ बड़ा नहीं कर लेते तबतक उन्हें इंतजार करना होगा।ये भी पढ़ें: 5 बड़े सुपरस्टार्स जिनका WWE से बाहर भी बिजनेस चल रहा हैइस समय ओटिस को किसी भी ब्रांड के फेस रेसलर के तौर पर देखा नहीं जा सकता है। अभी कंपनी को इनके किरदार पर काम करने की जरूरत है।Here comes Otis for Heavy Machinery!!! #SmackDown pic.twitter.com/rLNvC9Z5Np— Matt LoneWolf (@Matt_LoneWolf1) October 3, 2020