WWE द्वारा रिलीज किये गए 5 सुपरस्टार्स जिनकी आने वाले समय में वापसी देखने को मिल सकती है 

चेल्सी ग्रीन और समोआ जो
चेल्सी ग्रीन और समोआ जो

4- पू्र्व WWE NXT स्टार वैनेसा बॉर्न

Ad
Ad

वैनेसा बॉर्न का WWE करियर उम्मीद के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया। आपको बता दें, वैनेसा ने सबसे पहले साल 2016 में सबसे पहले कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। इसके बाद साल 2020 में वैनेसा ने WWE के साथ दोबारा कॉन्ट्रैक्ट साइन किया और उन्हें मेन रोस्टर में भेजने की खबर थी।

हालांकि, वैनेसा का मेन रोस्टर में कभी भी इस्तेमाल नहीं हुआ लेकिन अगर उन्हें मौका मिलता तो वह एक बड़ी स्टार बन सकती थी। उम्मीद है कि WWE अपनी भूल सुधारते हुए वैनेसा की वापसी कराएगी और उन्हें मेन रोस्टर में काम करने का मौका देगी।

3- पूर्व WWE विमेंस टैग टीम चैंपियंस पेटन रॉयस

Ad

WWE ने पेटन रॉयस को उनके पार्टनर बिली के के साथ रिलीज करने का फैसला किया था। आपको बता दें, ये दोनों सुपरस्टार्स WWE में आइकॉनिक्स के रूप में काम किया करती थी। हालांकि, पिछले साल हुए WWE ड्राफ्ट में इन दोनों को अलग करके अलग-अलग ब्रांड्स में भेज दिया था।

इन दोनों सुपरस्टार्स को अलग करने के बाद भी किसी महत्वपूर्ण स्टोरीलाइन में जगह नहीं मिली थी। हालांकि, रिपोर्ट्स की माने तो WWE का पेटन रॉयस को सिंगल्स स्टार के रूप में बड़ा पुश देने का प्लान था। अगर ऐसा है तो आने वाले समय में पेटन रॉयस की कंपनी में वापसी कराई जा सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications