WWE समय-समय पर कई सारे सुपरस्टार्स को रिलीज करता है। 2021 में WWE ने ढेरों रेसलर्स को निकाला है। हाल ही में खबरें सामने आई है कि WWE ने जॉन मॉरिसन (John Morrison), Hit Row, ड्रेक मेवरिक (Drake Maverick), टेगन नॉक्स (Tegan Nox), शेन थॉर्न (Shane Thorne) और जैक्सन रायकर (Jaxson Ryker) को रिलीज कर दिया है। कुछ हफ्तों पहले भी ढेरों रेसलर्स को बाहर किया गया था।WWE लगातार रेसलर्स को रिलीज करते जा रहा है। WWE से जाने के बाद सुपरस्टार्स अन्य रेसलिंग प्रमोशन्स में लड़ रहे हैं। कुछ सुपरस्टार्स AEW और Impact Wrestling जैसी बड़ी कंपनी का हिस्सा बने वहीं कुछ इंडिपेंडेंट सर्किट पर काम कर रहे हैं। हालांकि, कुछ सुपरस्टार्स ने अभी तक किसी भी कंपनी के साथ कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया है। View this post on Instagram Instagram PostWWE से जाने के बाद कुछ सुपरस्टार्स की किस्मत खराब रही है। हालांकि, कुछ रेसलर्स ने दूसरे प्रमोशन्स में जबरदस्त काम किया है। इस दौरान कई पूर्व WWE स्टार्स चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे हैं। इस आर्टिकल में हम WWE से निकाले गए 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने दूसरी कंपनी में जाने के बाद चैंपियनशिप जीती है।5- WWE के पूर्व सुपरस्टार मैट कार्डोना (जैक रायडर) View this post on Instagram Instagram Postजैक रायडर कई सालों तक WWE का हिस्सा थे। उन्होंने 2005 में WWE में कदम रखा था। उन्होंने WWE रहते हुए जबरदस्त काम किया था। उन्हें फैंस द्वारा पसंद किया जाता था और कई बार उन्हें मिड-कार्ड सुपरस्टार के रूप में पुश भी दिया गया। हालांकि, वो कभी टॉप सुपरस्टार नहीं बन पाए। इतने समय तक WWE में रहने के बाद उन्हें 15 अप्रैल 2020 को रिलीज कर दिया गया।उन्होंने 15 सालों तक WWE में काम किया था। इसके बाद जैक ने 'मैट कार्डोना' नाम से लड़ना शुरू किया। वो कुछ मौकों पर AEW और Impact Wrestling में नजर आए। बाद में उन्होंने GCW में डेब्यू किया और कुछ समय बाद वो निक गेज को हराकर कंपनी की वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने में सफल रहे। हालांकि, उनका टाइटल रन ज्यादा लंबा नहीं चला और वो जॉन मोक्सली के खिलाफ इसे हार गए।