प्रोफेशनल रैसलिंग देखने वाले हर दर्शक ने एक बार WWE सुपरस्टार बनने का ख्वाब ज़रूर देखा होगा। कहा जाता है कि किसी भी प्रोफेशनल रैसलर का एकमात्र उद्देश्य होता है की वो WWE से जुड़े और ऐसा करने के पीछे बड़ी वजह भी होती है।
एक मुख्य कारण है कि WWE विश्व की सबसे बड़ी रैसलिंग प्रमोशन है और अगर आप यहां स्टार हैं तो आप सच में एक ग्लोबल स्टार हैं। ख्याति के अलावा WWE से रैसलर्स की काफी अच्छी कमाई भी हो जाती है। ज्यादातर स्टार्स के दूसरे प्रमोशन को छोड़कर WWE से जुड़ने के पीछे की एक मुख्य वजह WWE द्वारा दी गयी सैलरी भी है।
इस लिस्ट में हम WWE के 5 सबसे अमीर सुपरस्टार्स के जिक्र कर रहे हैं लेकिन इसमें से द रॉक, स्टोन कोल्ड, क्रिस जैरिको, द अंडरटेकर, ट्रिपल एच और मैकमैहन परिवार को दूर रखा गया है।
#5 केविन ओवंस
केविन ओवंस जिन्हें केविन स्टीन के नाम से जाना जाता है वो 2014 में WWE से जुड़े। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने शेमस और केन के ऊपर इस लिस्ट में जगह बना ली।
हालांकि केविन ओवंस प्रोफेशनल रैसलिंग में नए नहीं है। मई 2000 में उन्होंने अपना प्रोफेशनल रैसलिंग डेब्यू किया था। WWE में केवल चार साल बीतने के बावजूद केविन ओवंस की धन राशि $10 मिलियन है।