WWE के 5 डरावने गिमिक्स जिन्होंने हमें निराश किया

14-37-02-giant_gonzales_bio-1498717871-500

1987 में जब पुलिस ने अमेरिकन आयरन शेक और जिम डुगन को गांजे के साथ गिरफ्तार किया तब कंपनी में दो चीजें बदल गयी। इसके बाद से ग़ुस्से में आकर विंस मैकमैहन ने ड्रग टेस्टिंग को अनिवार्य बना दिया। वहीं दूसरी ओर कहानी और ज्यादा दिलचस्प होते गयी। वहीं आज के समय में हम सब जानते हैं रैसलर्स आम इंसान हैं और रिंग में एक किरदार निभाते हैं। तो क्या आज के समय मे क्या रैसलर्स के किरदारों को सचाई से लेना चाहिए? WWE ने जहां रैसलर्स के कई यादगार किरदार दिए हैं तो वहीं कई किरदार ऐसे हैं जो काफी डरावने थे और उन्हें देख हमे निराशा हुई। ये रहे WWE के 5 डरावने किरदार जिन्हें देखकर निराशा हुई:


#1 जाइंट गोंजालेज

जाइंट गोंजालेज के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि रही है रैसलमेनिया पर द अंडरटेकर से सामना करना जहां वो डिसक्वालिफिकेशन से हार गए थे। इसके अलावा शायद ही उन्हें किसी और गिमिक के लिए याद किया जाता हो। कद में वो खुद अंडरटेकर से बड़े दिखते थे और उनकी पोशाक उससे भी डरावनी थी। WWE के साथ उन्होंने ज्यादा समय के लिए काम नहीं किया और अंडरटेकर के खिलाफ उनका रैसलमेनिया मैच, टेकर के करियर का सबसे खराब रैसलमेनिया मैच था।

#2 बूगीमैन

boogeyman

बूगीमैन को WWE का सबसे बेकार गिमिक कहा जाए तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। भले ही ये किरदार डरावना हो, लेकिन कभी भी वो असरदार नहीं हो पाया। डरवाने लुक के साथ साथ बूगीमैन को केवल एक चीज़ के लिए जाना जाता था, कीड़े खाने के लिए। ये गिमिक भले ही काफी डरावना हो लेकिन इससे शायद ही किसी को कोई फायदा हुआ। कंपनी को इससे कुछ नहीं मिला। दर्शक कभी अपने आप को इस किरदार से जोड़ नहीं पाए। ये WWE के वो किरदार हैं जिन्हें गलत कारणों के लिए याद किया जाता है।

#3 आइजैक यांकम DDS

14-37-51-isaac_converted-1498718152-500

द बिग रेड मॉन्स्टर WWE इतिहास के सबसे डरावने किरदारों में से एक हैं। लेकिन वो एक लोकप्रिय चेहरे भी हैं। उनकी लोकप्रियता की वजह है उनकी डरावनी एंट्री, बैकस्टेज उनकी कहानियां और अंडरटेकर के साथ उनके सेगमेंट। वो ज्यादा बोला नहीं करते थे और फिर शो पर उनका मास्क निकालने का सेगमेंट हुआ। लेकिन केन बनने के पहले वो आइजैक यांकम DDS का किरदार निभाया करते थे। जिसमें वो डेंटिस्ट ड्रिल के साथ खड़े रहते। शुरू में यांकम की बुकिंग जेरी लौलेर के साथ हुई थी ताकि वो बाकियों को डरा सकें। हालांकि ऐसा कुछ हो नहीं पाया। खराब बुकिंग की वजह से ये गिमिक कामयाब नहीं हो पाया।

#4 एरिक रोवन

14-38-11-erick-rowan-wwe-1498718247-500

WWE इतिहास में वायट फैमिली का किरदार एक डरावना किरदार है और दर्शकों को ये काफी पसंद है। हालांकि फैमिली अब बिखर चुकी है, लेकिन फिर भी उसके किरदार आज भी सभी को पसंद है। इस फैमिली के टूटने के बाद अब ब्रे वायट सिंगल मैचों में आगे बढ़ रहे हैं। वहीं ऐसा ही कुछ हाल ब्रॉन स्ट्रोमैन का भी है। लेकिन इससे बाकी सदस्यों के बीच दूरी बन गयी है। एरिक रोवन को उनके किरदार से कोई फायदा नहीं हुआ। रोवन कभी कभार ही टीवी पर दिखाई देते हैं। रैसलमेनिया 32 पर उनके रॉक के हाथों 6 सेकंड में मात खानी पड़ी थी। ब्रे वायट उनके लिए प्रोमो बोलते हैं। इन सभी चीजों ने कभी रोवन और उनके किरदार को बढ़ने नहीं दिया।

#5 मैंटोर

14-38-34-mantas-1498718297-500

मैनटोर आधे इंसान और आधे बैल का गिमिक था। इसे काफी समय बाद टीवी प्रोग्रामिंग पर लेकर आया गया। उनके पास जॉबर पर हाथ आजमाने के अलावा और कोई दूसरा काम नहीं था। ना ही वो किसी बड़े फिउड में शामिल हुए। उनका ऊपरी शरीर बैल का था और उसे देखकर किसी सर्कस के जोकर की याद आती। उनकी रिंग एबिलिटी औसत थी और वो ज्यादा बोला नहीं करते थे। मास्क के पीछे के इंसान माइक हलक WWE में कुछ और किरदार निभा चुके थे, लेकिन ये किरदार ज्यादा लम्बा नहीं चल सका।

Edited by Staff Editor
App download animated image Get the free App now