WWE में 5 सबसे खास और जिगरी दोस्तों की जोड़ी

21-32-21-raw1000_trish_lita_excl4-1401341486

प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया थोड़ी अलग है। आप साल के करीब 300 दिन एक ही क्रू के साथ होते हैं और फिर भी उन्हें अपना दोस्त नहीं कहते। एक ही लॉकर रूम के सदस्यों के बीच पॉलिटिक्स और धोखेबाजी होते रहती है। लेकिन फिर भी कई प्रोफेशनल रैसलर्स कुछ रैसलर्स के साथ बेहद करीबी दोस्त बन जाते हैं। इसके बाद WWE का प्रेशर और स्टोरीलाइन भी उन्हें अलग नहीं कर सकता। यहां पर हम ऐसी ही दोस्तों की दोस्ती के बारे में बात करेंगे। ये रहे WWE रोस्टर में 5 बेहद ही करीबी दोस्तों की जोड़ी:

Ad

ट्रिश और लीटा

ट्रिश और लीटा उस समय रैसलिंग से जुड़ी जब दर्शक रैसलिंग स्किल कम और महिलाओं को ज्यादा देखना पसंद करते थे। लेकिन इन दोनों ने मिलकर महिला रैसलिंग में दर्शकों की रुचि बढ़ाई। दोनों ने कई मौकों पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। भले ही दोनों रिंग में लड़ती रहे लेकिन रिंग के बाहर दोनों अच्छी दोस्त हुआ करती थी। आज, रैसलिंग छोड़े इतना समय होने के बाद भी वो अक्सर मिलती रहती हैं और इसका सबूत हमे सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट से मिलता है। लिटा को ट्रिश ने WWE हॉल ऑफ फेम में जगह दी। लीटा, ट्रिश के बच्चों की गॉदमदर भी हैं।

फिन बैलर और कार्ल एंडरसन

21-32-37-ae300-1501498324-500

रैसलिंग जगत में अपना नाम बनाने के लिए फिन बैलर 2000 में जापान के न्यू जापान प्रो रैसलिंग का हिस्सा बन गए। उसी समय NJPW में एक और विदेशी रैसलर था, कार्ल एंडरसन। दोनों जल्द ही दोस्त बन गए और अबतक साथ हैं। जब बैलर ने बुलेट क्लब बनाई तो इस हील टीम के साथ एंडरसन भी जुड़ गए। जब बैलर WWE से जुड़े तो उसके कुछ समय बाद एंडरसन भी आ गए। सोशल मीडिया पर उनके पोस्ट और बैलर की 24/7 डॉक्यूमेंट्री देखकर आप कह सकते हैं कि दोनों बेहद करीबी हैं। एंडरसन पूरे बैलर परिवार के करीबी हैं।

केविन ओवन्स और सैमी जेन

21-33-03-fa9f9-1501498270-500

जो दर्शक WWE को गहराई से नहीं जानते उन्हें ऐसा लग रहा होगा कि केविन ओवन्स और सैमी जेन जानी दुश्मन हैं। लेकिन सच्चाई ये है कि कनाडा में बचपन से दोनों बेहद करीबी दोस्त हैं। करियर के शुरुआत में ही दोनों की मुलाकात हुई और जल्द ही दोनों करीबी दोस्त बन गए। इसके बाद दोनों इंडी सिर्किट में अपना नाम बनाने के लिए निकल पड़े। US में उन्होंने केविन स्टीन और एल जनेरिको के नाम से काम किया। दोनों एक साथ WWE के NXT से जुड़े। ऑन स्क्रीन दोनों एक दूसरे के दुश्मन हैं लेकिन ऑफ स्क्रीन दोनों बेहद करीबी दोस्त हैं। "फाइट ओवन फाइट" डॉक्यूमेंट्री में हम देख सकते हैं कि ओवन्स के यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीतने के बाद दोनों कैसे लगे लगकर रोते हैं।

एज और क्रिश्चियन

21-33-27-e606d-1501498230-500

बचपन के दोस्त, ऑन स्क्रीन कभी दोस्त कभी दुश्मन लेकिन ऑफ स्क्रीन पक्के दोस्त। ऐसी है एज और क्रिश्चियन के दोस्ती की कहानी। कनाडा में बचनपन से ये दोनों दोस्त हैं। WWE में भी दोनों ने साथ मे काम किया और साथ मे कामयाबी हासिल की। पहले उन्हें ऑन स्क्रीन दोस्त दिखाया गया और फिर उनके बीच फूट पड़ी। इसी बीच दोनों बेहतरीन टैग टीम पार्टनर्स भी बने। एज को जब कंपनी छोड़नी पड़ी तो क्रिश्चियन ने उन्हें हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया। इसके बाद एज की मदद से क्रिश्चियन ने अपना पहला WWE ख़िताब जीता। अब दोनों रिटायर हो चुके हैं और WWE नेटवर्क पर मिलकर कई शो होस्ट करते हैं।

ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स

21-31-57-8dbd2-1501500550-500

ट्रिपल एच 25 साल पहले WWE से जुड़े, कामयाब हुए और उस दौरान उनकी दोस्ती शॉन माइकल्स और द क्लिक के स्कॉट हॉल और केविन नैश और एक्स-पैक से हुई। दोनों ने मिलकर D जनरेशन X नामक टैग टीम बनाई बैकस्टेज राज किया। चोटिल होने के बाद जब शॉन माइकल्स को वापसी करनी थी तो उनकी मदद ट्रिपल एच ने की। हंटर ने ही द हार्टब्रेक किड को हॉल ऑफ फेम में इंडक्ट किया। लेखक: आकाश चिलंकी, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications