5 बातें जो विंस मैकमैहन के बारे में फैंस शायद ही जानते होंगे 

विंस मैकमैहन
विंस मैकमैहन

#4 उन्होंने कर्ट एंगल से फाइट किया

कर्ट एंगल
कर्ट एंगल

कर्ट एंगल दुनिया के सबसे महानतम रेसलर्स में से एक हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने WWE के अलावा और भी कई प्रमोशन में काम किया है। एंगल ने अपने ऑटोबायोग्राफी में एक घटना का जिक्र किया है जहां विंस ने बैकस्टेज उनपर पीछे से हमला किया था और एंगल ने इसका बदला लेने का सोचा।

इसी के जवाब में एक बार प्लेन में सफ़र के दौरान ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट ने विंस को पिन कर दिया। साथ ही इस लड़ाई से प्लेन में सोये हुए द अंडरटेकर की नींद खुल गई और वह एंगल का गला दबाने लगे क्योंकि उन्हें लगा कि उन दोनों के बीच असली लड़ाई हो रही है।

#3 उन्हें दूसरों को गले लगाना पसंद है

शेन को गले लगाते विंस मैकमैहन
शेन को गले लगाते विंस मैकमैहन

इतने सालों के दौरान ऑनस्क्रीन विंस मैकमैहन की छवि एक ऐसे इंसान की बन गई है जो कि निर्दयी है और जिसके सीने में दिल नहीं है। लेकिन इस बारे में अगर उन लोगों से पूछेंगे जो विंस को जानते हैं वो आपको बताएंगे कि WWE के सीईओ असली जिंदगी में कितने दयालु हैं।

आपको बता दें विंस के साथ ख़राब रिश्ते के चलते पॉल हेमन ने साल 2006 में कंपनी छोड़ दी थी। टॉक इज जैरिको पर बात करते हुए हेमन ने बताया कि जब उन्होंने 2012 में कंपनी में वापसी की तो विंस ने उन्हें लगाते उनका ऐसे स्वागत किया जैसे उन दोनों के बीच कभी कुछ हुआ ही नहीं था।

Quick Links