5 ऐसी बातें जो अंडरटेकर के बारे में दूसरे रैसलर्स ने बताई

द अंडरटेकर रैसलिंग जगत की पहचान हैं। टेकर, स्क्वायर रिंग में कदम रखने वाले सबसे महान रैसलर हैं। इतने सालों में उनसे जुड़ी कई कहानियां, कई रहस्य हैं और कई अफवाहें हैं। इतना की उनसे जुडी ज्यादातर बातें हमे बैकस्टेज उनके साथी रैसलर्स से मिली है। बैकस्टेज उनके साथी रैसलर्स, जिनके साथ वो काम करते हैं और उनके जानने वालों ने उनके बारे में ये सब बताया है। अंडरटेकर ने अपनी पूरी ज़िंदगी बिज़नेस को दे दी है। यहां पर हम अंडरटेकर से जुडी ऐसी ही कुछ दिलचस्प बातें बताएंगे जिसे खुद उनके साथी रैसलर्स या फिर जिन्होंने उनके साथ काम किया है, उन्होंने बताया है।

Ad

मैच के दौरान द अंडरटेकर ने शेन मैकमैहन को सजा दी

youtube-cover
Ad

शेन मैकमैहन WWE के जाने माने चेहरे हैं। इसके अलावा वो कॉम्बैट स्पोर्ट्स के भी शौक़ीन हैं। मैकमैहन के पास कई तरह के स्टिफ शॉट्स भी मौजूद है और रैसलमेनिया में अंडरटेकर के खिलाफ बड़े मैच के पहले उन्होंने अपने एक स्टिफ शॉट से टेकर पर हमला कर दिया और इसमें अंडरटेकर को सच में चोट लग गयी। शेन मैकमैहन को इस बात का काफी बुरा लगा और वो बैकस्टेज उनसे माफ़ी मांगने भी गए। डैडमैन ने शेन से कहा की उनकी और एक खतरनाक शॉट आने वाला है। लेकिन वो अभी थोड़ा दूर है। रैसलमेनिया 32 पर दोनों के बीच हुए हैल इन ए सैल मैच में टेकर ने उस घटना का जवाब दिया। इसका जिक्र खुद शेन मैकमैहन ने किया है और उसे आप ऊपर दिए वीडियो में देख सकते हैं। ये जितना सुनने में मजेदार है, शेन मैकमैहम के लिए उतना ही दर्दनाक रहा होगा।

द अंडरटेकर ने एक बार ब्रेट हार्ट को काफी कुछ सुनाया था

youtube-cover
Ad

रिंग में उनके काम के लिए ही नहीं बल्कि रिंग के बाहर उनके व्यवहार के लिए भी सभी रैसलर्स अंडरटेकर का सम्मान करते हैं। वो अक्सर शांत रहते थे और शायद की कभी किसी पर आवाज चढ़ा कर बात की हो। ये सब हमे आज के रैसलर्स में अक्सर देखने मिल जाता है।

लेकिन एक घटना है जहां पर द अंडरटेकर अपना आपा खो बैठे थे। ये घटना दूसरे महान रैसलर्स ब्रेट 'द हिटमैन' हार्ट के साथ हुई थी। हार्ट, केविन नैश और अंडरटेकर एक साथ एक प्रोग्राम का हिस्सा थे। तीनों मिलकर एक कहानी कह रहे थे और उसके लिए हार्ट को नैश के फिनिशर से गुज़रना था।

हार्ट ने इसके लिए इंकार कर दिया। इस पर शांत रहने वाले अंडरटेकर भड़क गए और उन्होंने कहा की सब चीज़ें उनके लिए नहीं होती। हालांकि 'इन योर हाउस' पे पर व्यू में हार्ट ने फिनिशर के लिए साफ मना कर दिया।

केविन नैश ने इसका जिक्र ऊपर दिए वीडियो में किया है।

सब चीजें टेकर के घर से बड़ी हैं

youtube-cover
Ad

ये रही एक चौंकाने वाली बात जिसके बारे में ज्यादा दर्शक नहीं जानते। द अंडरटेकर उसी घर में रहते थे जिसमें आज बैरन कॉर्बिन रहते हैं। वैसे द अंडरटेकर के बाद उसमें द बिग शो भी यह चुके हैं। ये घर काफी बड़ा है और इसमें सभी चीज़ें बड़े साइज़ के लोगों के लिए है। इसके जिक्र बैरन कॉर्बिन ने ऊपर वीडियो है।

कॉर्बिन के अनुसार घर की छत करीब 18 फ़ीट ऊंची है और दरवाजे करीब 12 फ़ीट ऊंचे हैं। रूम में सभी चीज़ें बड़ी हैं और इस वजह से कॉर्बिन की पत्नी का हाथ कई चीज़ों तक नहीं पहुंचता।

आग में जलने के बावजूद भी टेकर ने जैरिको के साथ रैसलिंग की

youtube-cover
Ad

अगर कंपनी के लिए कोई सबसे ज्यादा प्रतिबद्ध है तो वो है द अंडरटेकर। अगर आपको हमारी बातों का यकीन नहीं तो ऊपर दिए वीडियो में आप इसे देख सकते हैं। टॉक इस जैरिको पॉडकास्ट पर पॉल हेमन और जैरिको इसी घटना के बारे में बात कर रहे है। रिंग की ओर बढ़ते समय द अंडरटेकर आग के शिकार हुए जहां उनके चहरे और शरीर पर चोट लगी। हालांकि उनके लम्बे हैट के कारण वो थोड़ा बच गए। लेकिन इसके बावजूद वो नहीं रुके। वो मैच लड़ने गए। मैच पूरा किया और फिर वापस लौटे। इसके बाद उन्होंने गलती करने वाले इंसान को कंपनी से निकलवाया। अंडरटेकर की स्किन जल चुकी थी और उसके बाद वो जैरिको से लड़ने गए। बुरी बात ये थी कि उन्हें वाल्स ऑफ जैरिको के लिए पेट के बल लेटना था। द अंडरटेकर द्वारा लिया गया ये कदम साहसी तो था ही जोखिम भरा भी था। हालांकि शुक्र है टेकर को इसमें ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई।

बैकस्टेज अंडरटेकर काफी दर्द में थे

youtube-cover
Ad

पूर्व रैसलर विंस रुस्सो के अनुसार एटीट्यूड एरा के समय से टेकर पीठ के दर्द से जूझ रहे हैं। रूसो के अनुसार टेकर रिंग में जाते मैच लड़ते और वापस आकर लेट जाते। अंडरटेकर दवाईयां और डॉक्टरों के भरोसे थे लेकिन उन्होंने एक बात सुनिश्चित की, कि उनका ये दर्द रिंग के अंदर दिखाई ना दे। इससे अपने काम के प्रति अंडरटेकर की कमिटमेंट दिखाई देती है। इस वजह से वो एक रैसलिंग मेगा स्टार हैं। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications