No Mercy 2017 के बाद Raw पर होने लायक 5 ट्विस्ट

13-18-10-2e0a3-1506320147-500

नो मर्सी 2017 के बाद होना वाला रॉ बिल्कुल नया शो दिखाई देने वाला है। खासकर के तब जब रॉ टॉक पर कहा गया कि जॉन सीना थोड़ा कम काम करेंगे। हालांकि उन्होंने कुछ समय के लिए टॉर्च रोमन रेन्स को पास कर दी है। सच कहूं तो हम पे पर व्यू से ज्यादा रॉ में क्या होगा ये जानने के लिए उत्सुक हैं। नो मर्सी बढ़िया शो था और इसलिए आने वाले रॉ को लेकर सभी की उम्मीदें बढ़ चुकी हैं। इसलिए कल के रॉ में कई बड़े ट्विस्ट देखने मिल सकते हैं। हालांकि इसके होने की संभावना है या नहीं इसके बारे में पक्के तौर से कहा नहीं जा सकता लेकिन ये सभी को चौंका ज़रूर सकते हैं। ये रही नो मर्सी के बाद रॉ पर होने लायक 5 चीजें जो दर्शकों को चौंका सकती है:

Ad

#5- चोटिल समोआ जो की वापसी

दिन प्रति दिन WWE में चोटिल रैसलर्स की लिस्ट बढ़ते जा रही है। रॉ ब्रैंड से बिग क़ैस, जैफ हार्डी और द रिवाइवल के स्कॉट डावसन चोटिल हैं। हाल ही में एक लाइव इवेंट पर समोआ जो भी चोटिल हो गए थे। लेकिन खबर मिल रही है कि उनकी चोट गंभीर नहीं है और वो जल्द ही वापसी कर सकते हैं। उनकी वापसी से कंपनी उन्हें लेकर दो दिशा में बढ़ सकती है। पहली, वो ब्रॉक लैसनर के साथ अपना झगड़ा आगे बढ़ा सकते हैं। रिंग के अंदर हम ब्रॉक और समोआ जो कि भिड़ंत से कभी बोर नहीं होंगे। नो मर्सी पर बड़ी जीत के बाद ब्रॉक लैसनर कुछ समय के लिए टीवी से दूर होंगे, तो क्या वो समोआ जो के हमले से चोटिल होकर बाहर जा सकते हैं? दूसरा विकल्प है एक ड्रीम मैच जिसे हम अबतक देख नहीं पाएं हैं। ब्रॉन स्ट्रोमन बनाम समोआ जो। ये दो बड़े रैसलर्स हैवीवेट की गैतमौजूदगी में TLC पर कमाल कर सकते हैं।

#4- पेज की वापसी और एलेक्सा ब्लिस को चुनौती

13-18-22-625f0-1506321076-500

नो मर्सी पे पर व्यू पर एलेक्सा ब्लिस ने फैटल 5 वे मैच जीतकर अपना रॉ विमेंस चैंपियनशिप सफलतापूर्वक बचाया। असुका की वापसी जल्द नहीं होगी, ऐसे में ब्लिस आगे क्या करेंगी? इसमें क्या कोई पेज से अच्छा विकल्प हो सकता है? पेज दर्शकों की चहेती हैं और उनके वापसी की काफी खबरें हैं। हालांकि वो चोट के कारण बाहर थी लेकिन अब वो ठीक हो चुकी हैं और वापसी करते हुए एलेक्सा ब्लिस के साथ अच्छा काम कर सकती हैं।

#3- साशा बैंक्स, बेली पर टर्न होंगी

13-18-39-ade4b-1506322570-500

रॉ के विमेंस डिवीज़न को आगे बढ़ाने का एक तरीका है, एक साथ महिलाओं के दो स्टोरीलाइन आगे बढ़ाए जाएं। यहां साशा बैंक्स और उनकी खास दोस्त बेली ख़िताब की दौड़ से बाहर हो जाएंगी, तो वहीं उन दोनों के बीच कहानी बनाई जा सकती हैं। साशा बैंक्स, बेली पर टर्न होकर फिउड की शुरुआत कर सकती हैं और फिर हमें NXT टेकओवर: ब्रूकलिन जैसा मैच देखने मिलेगा जिसे दर्शक आजतक याद करते हैं। इससे बॉस, बैंक्स के किरदार में थोड़ा बदलाव आएगा और फिर ख़िताब के लिए उनकी वापसी देखने लायक होगी। इस समय रॉ पर कई बेबीफेस हैं और इसलिए उन्हें एक हील की सख्त ज़रूरत है। ये काम साशा बैंक्स के अलावा और कौन कर सकता है? इस चाल से बेबीफेस बेली को भी काफी फायदा होगा।

#2- मैट हार्डी 'अवेकेन्स'

13-18-57-50533-1506323170-500

मैट हार्डी के "ब्रोकेन" गिमिक की गैरहाजरी में वो सोशल मीडिया पर "वोकेन" गिमिक का इस्तेमाल कर रहे हैं। जैफ हार्डी चोटिल हैं और इसलिए मैट को अकेले आगे बढ़ना होगा। हार्डी बॉयज़ कंपनी के टॉप बेबीफेस हैं और जैफ की अनुपस्थिति में मैट को भी टीवी से दूर रखना बड़ी गलती साबित हो सकती है। मैट रॉ के रॉस्टर के साथ अच्छा काम कर सकते हैं। वहां पर उनके साथ फिउड के लिए एलियास सैमसन, ब्रे वायट और अपोलो क्रूज मौजूद हैं। इससे थोड़ा बदलाव भी होगा।

youtube-cover
Ad

#1- शील्ड रीयूनियन

13-19-15-644b7-1506323909-500

आने वाले इवेंट TLC को लेकर WWE यूनिवर्स में शील्ड रीयूनियन की अफवाहें काफी जोरों पर है। हम उम्मीद कर रहे हैं कि मिज़ और मिज़ की टीम की वजह से शील्ड वापस एक साथ हो सकती है। होने वाले रॉ पर रोमन रेन्स, मिज़ टीवी के गेस्ट हैं। वहीं पे पर व्यू के दौरान चोटिल हुए सिजेरो के कारण शेमस और सिजेरो टीवी से दूर होंगे। इसलिए हम द मिज़ और उनकी मिज़ टोराज को शील्ड से भिड़ते हुए देख सकते हैं। दर्शक शील्ड के तीनों सदस्य को एक साथ देखने के लिए काफी बेचैन हैं और अगर ये होता है तो इससे टीवी रेटिंग काफी बढ़ जाएगी। इस समय बिज़नेस के लिए शील्ड रीयूनियन ही सबसे सही विकल्प है। लेखक: रिजु डासगुप्ता, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications