इस हफ्ते स्मैकडाउन (SmackDown) का एपिसोड काफी शानदार साबित हुआ। हालांकि, इस हफ्ते SmackDown में जॉन सीना उपस्थित नहीं थे लेकिन इसके बावजूद भी फिन बैलर (Finn Balor) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के सैगमेंट के जरिए इस हफ्ते ब्लू ब्रांड के शो का धमाकेदार अंत हुआ था। इसके अलावा इस शो के दौरान ऐज vs सैथ रॉलिंस और SmackDown विमेंस चैंपियन बियांका ब्लेयर vs साशा बैंक्स का मैच SummerSlam 2021 के लिए ऑफिशियल हो गया।साथ ही, इस शो के दौरान आईसी चैंपियनशिप के नंबर वन कंटेंडर के लिए मैच देखने को मिला, हालांकि, यह मैच DQ में समाप्त हुआ। जॉन सीना के अलावा भी कई ऐसे प्रमुख सुपरस्टार्स थे जो इस हफ्ते SmackDown के शो के दौरान नजर नहीं आए थे। इन सब चीजों के अलावा भी इस हफ्ते के शो के दौरान काफी कुछ देखने को मिला। आइए ज्यादा देर न करते हुए इस हफ्ते SmackDown से सामने आईं 5 बड़ी कहानियों पर एक नजर डालते हैं।5- SmackDown में ऐज और सैथ रॉलिंस के बीच SummerSlam 2021 के लिए मैच की घोषणा हुई🚨 @EdgeRatedR wants @WWERollins at #SummerSlam! 🚨#SmackDown pic.twitter.com/OALF0nTb20— WWE (@WWE) August 7, 2021पिछले हफ्ते SmackDown में सैथ रॉलिंस ने ऐज पर खतरनाक अटैक कर दिया था और ऐज इसी चीज का जवाब देने के लिए इस हफ्ते रिंग में आए थे। हालांकि, सैथ रॉलिंस इस शो के दौरान उपस्थित नहीं थे। आपको बता दें, ऐज के इस सैगमेंट के दौरान रॉलिंस सैटेलाइट के जरिए एरीना में बिग स्क्रीन पर दिखाई दिए थे। इस सैगमेंट के दौरान ऐज ने सैथ रॉलिंस को SummerSlam 2021 में मैच के लिए चैलेंज कर दिया था। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)शुरूआत में सैथ ने ऐज का चैलेंज स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, इसके बाद ऐज ने अपनी बातों से सैथ को गुस्सा दिला दिया और इसके साथ ही ऐज ने कहा कि रॉलिंस उनकी तरह बनने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा ऐज ने रॉलिंस को उनका कमजोर रूप बताया था। ऐज की इन बातों से गुस्सा होकर आखिर में रॉलिंस ने ऐज का चैलेंज स्वीकार कर लिया। अब इन दोनों सुपरस्टार्स का SummerSlam के लिए मैच ऑफिशियल कर दिया गया है।