स्मैकडाउन (SmackDown) का अगला एपिसोड काफी खास रहने वाला है। रॉयल रंबल (Royal Rumble) के पहले ये SmackDown का अंतिम एपिसोड रहेगा। ऐसे में WWE इसे खास बनाना चाहेगा। पिछले कुछ एपिसोड काफी धमाकेदार रहे हैं और इस हफ्ते से काफी उम्मीदें रहेगी। WWE इस समय सिर्फ अपने पीपीवी को हाइप करना चाहेगा। View this post on Instagram A post shared by WWE (@wwe)WWE को अगर इस एपिसोड को खास बनाना है तो उन्हें कुछ शॉक्स और सरप्राइज प्लान करने होंगे। इससे जरूर ही SmackDown चर्चा का विषय बनेगा और इसे याद रखा जाएगा। खैर, आइए 5 चौंकाने वाली चीज़ों के बारे में बात करेंगे जो SmackDown के एपिसोड में हो सकती हैं। 5- SmackDown में जिंदर महल वापसी करें और Royal Rumble के लिए अपने नाम की घोषणा करें View this post on Instagram A post shared by Raj Dhesi / The Maharaja (@jindermahal)काफी महीनों के बाद जिंदर महल ने रिंग में वापसी की। दरअसल, भारतीय फैंस के लिए गणतंत्र दिवस पर आयोजित किये गए Superstar Spectacle में जिंदर महल ने अपनी वापसी की थी। मैच में भले ही उन्हें हार मिली थी लेकिन उनकी वापसी सबसे अहम थी। वो अब मेन रोस्टर पर जबरदस्त वापसी कर सकते हैं। SmackDown के एपिसोड में जिंदर महल अपनी वापसी कर सकते हैं।ये भी पढ़ें:- WWE Royal Rumble 2021: 5 तरीके जिनसे रोमन रेंस vs केविन ओवेंस के मैच का अंत हो सकता है साथ ही वो किसी लोकल या छोटे सुपरस्टार को पराजित भी करते हुए नजर आ सकते हैं। इसके अलावा अगर वो Royal Rumble में अपनी एंट्री की घोषणा करते हैं तो ये काफी बड़ी चीज़ होगी। अंतिम बार वो Raw में नजर आए थे। इसके बावजूद वो अब SmackDown रोस्टर का हिस्सा बनकर सबको चौंका सकता है। SmackDown ब्रांड महल के लिए बेहतर साबित हुआ है। ऐसे में वो फैंस को वापसी करते हुए शॉक कर सकते हैं।WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।