WWE Clash of Champions पे-पर-व्यू को कामयाब बनाने के 5 शानदार तरीके

23-24-31-99829-1512935174-500

#2 केविन ओवंस और सैमी जेन की जीत में डेनियल ब्रायन मदद करेंगे

Ad
23-25-50-d377e-1512935494-500

करीब डेढ़ साल पहले WWE ने स्मैकडाउन और रॉ को अलग करते हुए अपनी सबसे बड़ी चाल चली। अधिकतर सुपरस्टार्स को रॉ में ड्राफ्ट किया गया तो वहीं स्मैकडाउन में एक या दो सुपरस्टार्स की कमी रही। इस वजह से इस साल स्मैकडाउन लाइव के इवेंट्स औसत रहे। स्मैकडाउन को बचाने के लिए एक या दो सुपरस्टार्स की सख्त जरूरत थी।

सैमी जेन के हील टर्न की किसी ने उम्मीद नहीं कि थी लेकिन हैल इन ए सैल पर केविन ओवंस की मदद करने के बाद से दोनों एकसाथ काम कर रहे हैं और इससे उन्होंने ब्लू ब्रैंड में नई जान डाल दी है। इस समय दोनों स्मैकडाउन लाइव का सबसे अच्छा सेगमेंट देते हैं और बेहतरीन रिंग परफ़ॉर्मर हैं। क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में उन्हें जीतना चाहिए।

रैंडी ऑर्टन और केविन ओवंस के हाथों हारने के बाद दोनों को स्मैकडाउन से निकाल दिया जाएगा, जिसके बाद वो रॉ का हिस्सा बन जाएंगे और स्मैकडाउन ये गलती नहीं करना चाहेगी। इसलिए सैमी जेन और केविन ओवंस की जीत ही सबसे अच्छा विकल्प दिखाई दे रहा है।

रैंडी ऑर्टन और केविन ओवंस का साल 2017 अच्छा नहीं रहा और इसलिए सैमी जेन और केविन ओवंस की साफ जीत संभव नहीं है। WWE कई हफ्तों से डेनियल ब्रायन के हील टर्न की ओर इशारा कर रही है। ब्रायन क्लैश ऑफ चैंपियंस पीपीवी में जेन और ओवंस की जीत में मदद करते हुए ऐसा कर सकते हैं। इससे क्लैश ऑफ चैंपियंस दिलचस्प हो जाएगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications