जिंदर महल का ख़िताबी दौर खत्म होने के बाद WWE का भविष्य उज्ज्वल दिखाई दे रहा था। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ये बस शुरुआत थी, स्मैकडाउन का बुरा समय अभी शुरू हुआ था। स्थिति बद से बदतर होती गयी।
ऐसा समय आया जब स्मैकडाउन लाइव बिल्कुल देखने जैसा नहीं रहा और सभी सवाल करने लगे कि इसे फिर भी क्यों दिखाया जा रहा है। साल 2018 के कई हफ्तों में इसकी रेटिंग गिरी है और आधे खाली अरेना की तस्वीर ट्विटर पर फैल रही है। अजीब बात ये है कि करीब एक साल पहले तक स्मैकडाउन, रॉ की तुलना में ज्यादा अच्छा काम कर रहा था।
स्मैकडाउन में वापस जान भरने के लिए WWE को कोई न कोई सख्त कदम उठाना होगा। ये रहे इसके कुछ विकल्प।
पहला स्टेप: शेन मैकमैहन और डैनियल ब्रायन को चले जाना चाहिए
पिछले कुछ महीनों से डैनियल ब्रायन और शेन मैकमैहन ही स्मैकडाउन शो की शुरुआत कर रहे हैं। हमेशा दोनों के बीच किसी तरह के तनाव को दिखाया जाता है। ये काफी समय से चलता आ रहा है और इसपर अब कोई ध्यान नहीं देता।
NXT के जनरल मैनेजर, विलियम रीगल ज्यादा कैमरा टाइम नहीं लेते। वो केवल महत्वपूर्ण कामों के लिए कैमरे पर आते हैं। वहीं कुछ समय से रॉ में भी ऐसा ही कुछ देखा गया। स्मैकडाउन को भी ऐसा कुछ करना चाहिए।