WWE की 5 कहानियाँ जिन्हें अजीब तरह से खत्म किया गया

कहानियाँ जिन्हें अजीब तरह से खत्म किया गया
कहानियाँ जिन्हें अजीब तरह से खत्म किया गया

#4 WWE में विंस की पावर स्ट्रगल

Ad
youtube-cover
Ad

2007 में WWE चेयरमैन ने एक ऐसे तरीके को अपनाया जिसमें वो ये दर्शाते थे कि उन्हें कोई चीज परेशान कर रही है लेकिन वो क्या है इसके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं थी। इस दौरान उन्होंने एश्ले नाम की महिला रेसलर को सिर्फ इसलिए सस्पेंड कर दिया था क्योंकि उन्होंने विंस पर कॉफी गिरा दी थी।

विंस इसके बाद एक Raw एपिसोड में रिंग में आए लेकिन बिना कुछ कहे ही वापस चले गए। वो अपनी गाड़ी में बैठे और जैसे ही उन्होंने उसका दरवाजा बंद किया तो गाड़ी में ब्लास्ट हो गया। ये एक पावर स्ट्रगल वाली कहानी होने वाली थी लेकिन क्रिस बेन्वा की अचानक मौत ने इस कहानी को बीच में ही खत्म करने पर मजबूर कर दिया।

#3 WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर और मोहम्मद हस्सान

द अंडरटेकर और मोहम्मद हस्सान
द अंडरटेकर और मोहम्मद हस्सान

WWE सुपरस्टार द अंडरटेकर WWE के सबसे पसंदीदा रेसलर्स में से एक हैं। मोहम्मद हस्सान एक ऐसे रेसलर हैं जिन्होंने एक हील वाला किरदार किया और इस दौरान वो नाराज दिखाए जाते थे। उनकी नाराजगी की वजह ये थी कि WWE उन्हें और उनके जैसे रेसलर्स को वो पुश नहीं देती है जिसकी उन्हें जरूरत है।

इसके बाद मोहम्मद हस्सान ने टेकर को रिंग में कैमल क्लच हिट किया और ऐसा लगा कि अब इन दोनों के बीच की लड़ाई आगे बढ़ेगी लेकिन उससे उलट उसी समय लंदन में बम धमाके हो गए। इसकी वजह से WWE को मोहम्मद हस्सान से जुड़ी कहानी को खत्म करना पड़ा और एक अच्छी कहानी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई।

Quick Links

Edited by Amit Shukla
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications