WWE को प्रोफेशनल रेसलिंग की सबसे बड़ी कंपनी माना जाता है। उनकी सफलता के पीछे कई सारे अलग-अलग कारण रहे हैं और इसमें से एक बड़ा कारण ढेरों स्टोरीलाइंस को माना जा सकता है। WWE ने प्रोफेशनल रेसलिंग इतिहास में कई यादगार और शानदार स्टोरीलाइंस तैयारी की हैं। हर एक फैन को ऑस्टिन-मैकमैहन की दुश्मनी, समर ऑफ पंक और वर्तमान की हेड ऑफ द टेबल स्टोरीलाइन हमेशा याद रहेगी।ये भी पढ़ें:- 2 सुपरस्टार्स जिन्हें WWE से जाने के बाद जबरदस्त सफलता मिली और 2 जिनका करियर बर्बाद हो गयाWWE अन्य टेलीविजन शोज़ की तरह है लेकिन फर्क यह है कि WWE लाइव रहता है। WWE इतिहास में कई ऐसे भी मौके आए हैं जब उन्हें किसी स्टोरीलाइन को बीच में ही चोट या फैंस के खराब रिएक्शन के कारण रोकना। इस आर्टिकल में हम 5 स्टोरीलाइंस के बारे में बात करेंगे जिनका कोई नतीजा नहीं निकला।5- नेक्सस ने WWE दिग्गज द अंडरटेकर को दफनाने में मदद क्यों की?Was it ever explained why The Nexus buried The Undertaker? Plus why didn't The Undertaker seek revenge? #WWE pic.twitter.com/XtUMOuSYTv— WWE Fan Corner (@FanCornerWWE) November 16, 2014द अंडरटेकर और केन की अंतिम दुश्मनी 2010 में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए चल रही थी। इस दुश्मनी को खत्म करने के लिए दोनों के बीच Bragging Rights पीपीवी में बरीड अलाइव मैच देखने को मिला था। इस मैच के अंत में सभी को एक बड़ा शॉक देखने को मिला। अचानक से नेक्सस ने आकर केन का साथ दिया।ये भी पढ़ें:- जॉन सीना की पत्नी शे शारियटज़देह के बारे में 5 बातें जो शायद आपको पता नहीं होगीउन्होंने टेकर को दफनाने के लिए केन की मदद की। सबसे बड़ी बात यह थी कि नेक्सस उस समय Raw का हिस्सा था जबकि अंडरटेकर और केन की दुश्मनी SmackDown में चल रही थी। नेक्सस के लीडर वेड बैरेट ने Raw में बताया था कि वो कुछ बड़ा प्लान कर रहे हैं लेकिन फिर इस स्टोरीलाइन का कुछ हुआ ही नहीं और नेक्सस के बीच दरार आ गई।कृपया Sportskeeda के WWE सेक्शन को बेहतर बनाने में मदद करें। अभी 30 सेकंड का सर्वे करें!