5 WWE सुपरस्टार्स जिन्हें ड्राफ्ट में सबसे पहले चुना जा सकता है

WWE में इस समय ब्रॉक लैसनर के UFC मैच और जॉन सीना के ESPYs से जुडने के अलावा, जिस चीज का सबको इंतज़ार है और वो है WWE ड्राफ्ट। ब्रैंड स्पलिट में अब बहुत कम वक़्त बाकी है, इसके साथ ही रॉ और स्मैकडाउन का फ्यूचर सिर्फ ड्राफ्ट पर ही निर्भर करेगा। ड्राफ्ट के समय कुछ भी हो सकता हैं। NXT से रैसलर्स आना तय है और साथ ही में कुछ बड़े स्टार्स वापस भी आ सकते हैं। आइये नज़र डालते है, उन 5 नामों पर जो ड्राफ्ट में सबसे पहले चुने जा सकते हैं # WWE वर्ल्ड हैविवेट चैम्पियन Ambrose-Rollins मंडे नाइट रॉ में डीन एम्ब्रोज़ और सैथ रॉलिंस में से जो भी चैंपियनशिप जीतेगा, उसका ड्राफ्ट में सबसे पहला चुना जाना तय हैं। अगर WWE स्मैकडाउन को लेकर सही में चिंतित है, तो उनके लिए इससे अच्छा मौका कोई और नहीं ही सकता। किसी को याद है, जब स्मैकडाउन को रॉ के जितना महत्व दिया गया हो, या उससे ज्यादा मनोरंजक बनाया हो? शायद यह 2001-02 में हुआ था, जब स्मैकडाउन में द रॉक, ब्रॉक लैसनर, कर्ट एंगल और द अंडरटकर शामिल थे और उसकी जनरल मैनेजर थी स्टेफनी मैकमैहन। उस समय WWE का सबसे बड़ा प्राइज़ स्मैकडाउन में था और उसी की बदौलत हमें ब्रॉक लैसनर और गुरेरो जैसे चैम्पियन मिल सके। WWE चैम्पियन को अगर सबसे पहले ड्राफ्ट किया जाता है, तो उससे शो को काफी बूस्ट मिलेगा। # ब्रॉक लैसनर 253_HIAC_10252015sb_0525 लैसनर WWE में रैसलमेनिया के बाद से नहीं दिखे है और हाल ही में यह खबर भी सामने आई थी कि विंस मैकमैहन ने मार्क हंट के खिलाफ मिली जीत के बाद उन्हें सबसे अच्छा एथलीट का दर्जा दिया था। ब्रॉक लैसनर ड्राफ्ट के समय नज़र आएंगे। अभी के लिए उनका ध्यान सिर्फ समरस्लैम में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ होने वाले मैच पर है। अगर ड्राफ्ट में सबसे पहले ब्रॉक लैसनर को चुना जाता है, तो उससे ज्यादा अच्छी शुरुआत ड्राफ्ट की नहीं हो सकती। लैसनर को अगर स्मैकडाउन में ड्राफ्ट किया जाता है, तो पुराने दिनों की यादें ताज़ा हो जाएंगी। # जॉन सीना John_Cena_bio--b51ea9d0b6f475af953923ac7791391b अफवाहों की मानें तो, ब्रैंड स्पलिट को गंभीरता से लेने के लिए WWE जॉन सीना को स्मैकडाउन में भेज सकती हैं। अब खबर यह भी है कि उनका नाम सबसे पहले स्मैकडाउन के लिए लिखा जा चुका हैं। सीना का नाम जिस भी ब्रैंड से जुड़ेगा, उसका आगे बढना तो तय है, क्योंकि वो इस कंपनी के सबसे बड़े फेस हैं। अफवाहों की मानें तो जॉन सीना आने वाले प्रोग्राम्स के लिए WWE के साथ होंगे, लेकिन वो अभी भी कंपनी को काफी फायदा पहुंचा रहे हैं। # सेमी जेन/ केविन ऑवंस 20160422_royalrumble_zyanowens--488ebe50973aa235bfa3199a46b80d79 सेमी जेन और केविन ऑवंस की दुश्मनी काफी फायदेमंद साबित हो रही है और आगे भी यह काफी फायदा पहुंचा सकती हैं। इन दोनों का आमना-सामना आगे फ्यूचर में जरूर होगा, लेकिन अभी के लिए यह दोनों अलग ब्रैंड्स में ही नज़र आ सकते हैं। जब से यह दोनों एक ही रोस्टर में आए है, तब से ही इनकी दुश्मनी देखने लायक हैं और यह एक ऐसी दुश्मनी है, जोकि कभी ख़त्म नहीं हो सकती। अगर इन दोनों को एक ही ब्रैंड में रखा जाता है, तो इनकी दुश्मनी के लिए यह अच्छा नहीं होगा। अब इन्हें अलग करने की जरूरत है। # एजे स्टाइल्स AJ_Styles_bio अगर किसी टीम को तोड़ने की ज़रूरत हैं, तो वो है द क्लब। एजे स्टाइल्स से बैकस्टेज सब खुश हैं और उन्हें जिस ब्रैंड में भी भेजा जाएगा, वो उसे आगे जरूर लेकर जाएंगे। एजे स्टाइल्स को द क्लब से अलग कर दिया जाए, तो क्लब का क्या होगा। यह तीनों साथ में हमेशा ही अच्छे लगते हैं। क्या ड्राफ्ट की रात फिन बैलर को भी उसी ब्रैंड में ड्राफ्ट किया जाएगा, जिसमें गैलोज और एंडरसन होंगे? क्या वो एक टीम के तौर पर जुड़ पाएंगे? क्या सब अच्छा हो पाएगा?

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications