5 बेवकूफी वाली चीजें जो पूर्व WWE सुपरस्टार्स ने कंपनी छोड़ने की बाद की

20160501_post_payback_rybackkalisto-294ad635159b53a63767aed325540e75-1493901626-800-1-1499418124-800

WWE प्रोफेशनल रैसलिंग का शिखर है। न्यू जापान प्रो रैसलिंग और रिंग ऑफ़ हॉनर जैसे इंडिपेंडेंट प्रमोशन की प्रसिद्धि के बावजूद युवा रैसलर्स के लिए WWE अल्टीमेट लक्ष्य होता है। हालांकि WWE में जगह बना पाना सिर्फ शुरुआत होती है। WWE में ऐसे कई सुपरस्टार्स और कर्मचारी हुए हैं, जो खुद को ग्लोबल स्टार्स के रूप में स्थापित करने में असफल रहे हैं। इनमें से कुछ रैसलर्स ने दोबारा वापसी कर खुद को बेहतर बनाया है। वहीँ कुछ सुपरस्टार्स अपनी असफलता को ठीक से नहीं ले पाएं हैं। आइए नज़र डालते हैं 5 बेवकूफी वाली चीज़ेों पर जो एक्स WWE सुपरस्टार्स ने कंपनी छोड़ने की बाद की।

Ad

रायबैक और उनका पॉडकास्ट

रायबैक के पॉडकास्ट का उद्देश्य फैंस से बातचीत करना, प्रोफेशनल रैसलिंग के बारे में चर्चा करना और अपने ब्रांड को बढ़ाना था, लेकिन इन सबको छोड़ रायबैक अपने पॉडकास्ट में WWE के बारे में सिर्फ उल्टी सीधी बातें करते हैं। WWE से जाने के बाद रायबैक इंडिपेंडेंट सर्किट में खुद को बड़े नाम के रूप में स्थापित कर सकते थे। उनके पास अच्छी स्किल्स भी थीं और किसी भी इंडीपेंडेट प्रमोशन में वह आसानी से फिट हो जाते। लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया और सिर्फ WWE को कोसते रहे।

सनी की आलोचनाएं

19950626_sunny-1499418310-800

सनी को ऑरिजिनल डीवा कहा जाता था। वह अकेले के दम पर महिला मैनेजर बनीं और 1990 में शॉन माइकल्स को मेन टाइटल पिक्चर में लाने में उनका बड़ा हाथ था। लेकिन अब वह परफेक्ट डीवा नहीं रहीं। सनी हाल के दिनों में अपने पूर्व समय को लेकर WWE की आलोचना कर रही हैं और मौजूदा रैसलर्स की बेइज़्ज़ती कर रही हैं। यह दुखद इसलिए भी है क्योंकि उनके कमैंट्स ऐसे समय पर आ रहे हैं जब WWE में विमेन रेवोल्यूशन चल रहा है।

शराब पीकर एल्बर्टो का रैंट

alberto_del_rio_bio-1499418028-800

WWE में एक समय अल्बर्टो डेल रियो बड़े सुपरस्टार थे, लेकिन उनका करियर ग्राफ नीचे आने लगा और उन्होंने कंपनी छोड़ दिया। अल्बर्टो डैल रियो, अल्बर्टो एल पेट्रोन के नाम से इम्पैक्ट रेसलिंग के हैवीवेट चैंपियन हैं। लेकिन इसके बावजूद वह शराब पीकर अपने WWE के बारे में बुरी बातें कहते रहते हैं। वह अपने वीडियोज़ को इंटरनेट में भी अपलोड करते हैं। उनकी होने वाली बीवी पेज भी इस वीडियो में आती हैं जो अभी भी WWE की कर्मचारी हैं और ऐसा करना उनके करियर को खराब कर सकता है।

विंस रूसो का जॉब एप्लीकेशन

vincerusso-1407696128-1415618097-1499418432-800

विंस रूसो कभी जीनियस की तरह पेश आते हैं तो कभी बेवकूफ की तरह। उन्होंने WCW, WWE, और TNA में टॉप टैलेंट लाकर अपनी रेप्युटेशन बनाई है। और WWE में जॉब के लिए दोबारा कोशिश कर रहे हैं। लेकिन उनका जॉब पाने का तरीका गलत है। वह बार-बार WWE की आलोचना करते हैं और कहते हैं कि वह इससे बेहतर कर सकते थे। जिस कंपनी में वह काम करना चाहते हैं उसी की पब्लिक में आकर आलोचना करते हैं।

स्कॉट स्टीनर का WWE के साथ दिक्कत

scott_steiner_bio-1499418495-800

स्कॉट स्टीनर WWE में उतने सफल नहीं हो पाए थे। WCW के पूर्व स्टार मेन इवेंट के पिक्चर में तो आए थे, लेकिन ट्रिपल एच के साथ इशू के चलते उन्होंने कंपनी छोड़ दी। बिग पोपा पंप ने फिर TNA ज्वाइन कर लिया। हालांकि उन्होंने WWE के बारे में बुरी बातें कहना नहीं छोड़ा। उन्हें WWE के हॉल ऑफ़ फेम 2015 में आने से भी बैन कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने सेरेमनी में हल्क होगन को मारने की बात की थी। लेखक : आकाश चिलांकी, अनुवादक : मनु मिश्रा

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications