5 WWE सुपरस्टार्स जो रोड टू Wrestlemania 36 के दौरान वापसी कर फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं

Enter caption

बस कुछ ही महीनों में WWE को सबसे बड़ा पीपीवी रेसलमेनिया 36 का आयोजन होने वाला है। WWE ने कई बड़े मैचों की प्लानिंग इसके लिए की है। रॉयल रंबल के बाद से ही रोड टू रेसलमेनिया शुरू हो जाता है। रेसलमेनिया तक होने वाले हर शो में फैंस की नजरें टिकी होती है। रेसलमेनिया लगभग सात घंटे का होता है और इसमें 10 से ज्यादा मैच होते हैं।

Ad

रेसलमेनिया में कई सुपरस्टार्स की सरप्राइज एंट्री भी देखने को मिलती है। लेकिन कई सुपरस्टार्स ऐसे भी है जो इंजरी की वजह से बाहर हैं और फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये सुपरस्टार्स रोड टू रेसलमेनिया के दौरान वापसी कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं वो कौन-कौन से सुपरस्टार्स हैं जो रेसलमेनिया से पहले वापसी कर सकते हैं।

# नाया जैक्स

Enter caption

साल 2019 से इंजरी की वजह से नाया जैक्स रिंग से बाहर चल रही हैं। पिछले महीने जो रिपोर्ट आईं थी उसके अनुसार वो अब फिट हैं। रॉयल रंबल में फैंस ने सोचा था कि उनकी वापसी होगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। नाया जैक्स काफी अच्छी सुपरस्टार हैं। रिंग में उनका प्रदर्शन हमेशा शानदार रहता हैं। नाया जैक्स ने सोशल मीडिया पर कई तस्वीरों के जरिए ये बताया कि वो अब वापसी के लिए तैयार हैं। उम्मीद ये की जा रही है कि रेसलमेनिया से पहले उनकी वापसी हो जाएगी। बैटल रॉयल मैच में भी वो वापसी कर सकती हैं। टमिना के साथ वापसी कर वो टैग टीम चैंपियनशिप के लिए मुकाबला कर सकती हैं।

Ad

WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को https://www.facebook.com/SKWrestlingHindi/ पर पाएं

# एजे स्टाइल्स

इस लिस्ट में एजे स्टाइल्स का नाम सबसे बड़ा है। रॉयल रंबल में वो इंजर्ड हो गए थे। इससे फैंस को गहरा दुख हुआ। क्योंकि वो सबसे बड़े सुपरस्टार है। और रेसलमेनिया में अगर वो हिस्सा नहीं लेते हैं तो ये काफी दुख की बात होगी। वैसे उम्मीद ये जताई जा रही है कि वो जल्द से जल्द वापसी कर लेंगे। WWE भी लगातार उनको लेकर अपडेट देता रहता है। रैंडी ऑर्टन और ऐज की स्टोरी में घुसकर वो ट्रिपल थ्रेट मैच रेसलमेनिया में लड़ सकते हैं। और ये ही सबसे बेहतर रहेगा।

Ad

# जिंदर महल

Enter caption

महल भी काफी लंबे समय से बाहर चल रहे हैं। पिछले कुछ महीनों से उनकी वापसी की खबरें आ रही है लेकिन अभी तक उनकी वापसी नहीं हुई। रॉयल रंबल में फैंस को लगा था कि वो एंट्री करेंगे लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। अब रेसलमेनिया नजदीक है और ऐसे में उनकी वापसी संभव है। उनकी वापसी का इंतजार फैंस कर रहे हैं। वो बैटल रॉयल मैच का हिस्सा रेसलमेनिया में बन सकते हैं।

Ad

# अंडरटेकर

Enter caption

रेसलमेनिया में अगर अंडरटेकर ना हो तो मजा नहीं आता है। रेसलमेनिया का दूसरा नाम ही अंडरटेकर हैं। इस बार भी उनके आने की उम्मीद फैंस कर रहे हैं। लेकिन इससे पहले उन्हें वापसी कर स्टोरीलाइऩ को तैयार करना होगा। सुपर शोडाउन में उनकी वापसी नहीं होगी। और इसके बाद शायद वो स्मैकडाउन में वापसी कर सकते हैं। काफी टाइम से वो भी टीवी पर नजर नहीं आए है। फैंस उन्हें दोबारा नए अंदाज में रिंग में देखना चाहते हैं। वो स्मैकडाउन में आकर द फीन्ड को चैलेंज कर सकते हैं।

Ad

# जॉन सीना

Enter caption

जॉन सीना एक ऐसे सुपरस्टार हैं जिनके बारे में फैंस सोचते हैं कि वो हर इवेंट में उपलब्ध हैं। पिछले कुछ सालों से उन्होंने रेसलिंग से दूरी बना ली है। पिछले साल रेसलमेनिया में वो नजर आए थे। इसके बाद से वो नजर नहीं आए। अब इस साल फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। डेनियल ब्रायन के साथ आकर वो मुकाबला कर सकते हैं। फिलहाल तो अभी सीना की वापसी पर किसी के पास कोई जानकारी नहीं है। लेकिन उम्मीद है कि रेसलमेनिया से पहले वो वापसी कर लेंगे।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications