WWE के 5 सुपरस्टार्स जिनकी बेहद खूबसूरत पत्नियाँ/गर्लफ्रेंड हैं

द रॉक और लॉरेन हाशिएं

खेल और मनोरंजन की दुनिया में पत्नियाँ और गर्लफ्रेंड हमेशा से दिलचस्पी लेने की विषय रही हैं। सुपरस्टार और खूबसूरत लेडीज़ का रेसलिंग में साथ में होना अब आम बात है। ज्यादातर समय वें साथ में बिताते है, इसलिए इनकी कई प्रेम कहानियाँ भी बनती है। कुछ प्रेम कहानियाँ रेसलिंग की दुनिया से बाहर भी बनती है और WWE के व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी कायम रहती है। ये रहे WWE के 5 सुपरस्टार्स जिनकी बेहद खूबसूरत पत्नियाँ गर्लफ्रेंड हैं:

Ad

#1 लॉरेन हाशिएं

अगर आप लंबे समय से द रॉक के प्रशंसक रहे है, तो शायद आप उनकी गर्लफ्रेंड को नहीं जानते होंगे। लॉरेन हाशिए रेड कारपेट पर ज्यादा नहीं देखी गई, वे गायिका के साथ साथ गीतकार भी है। कई बार द रॉक के साथ वें बिज़नस डील भी करती है, लेकिन इसके बावजूद कभी भी द रॉक ने उन्हें या उनकी बेटी को सबके सामने आने नहीं दिया। दोनों का रिश्ता को करीब 9 साल हो गए हैं।

#2 किम मारी केसलर

किम मारी केसलर और रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन की महिला प्रशंसक बहुत सारी हैं। इसलिए वें किसे डेट कर रहे हैं, या किससे शादी की है, ऐसी खबरें हमेशा सुर्खियाँ बनाती हैं। ऑर्टन पिछले साल से किम मारी केसलर को डेट कर रहे हैं और हाल ही में दोनों ने सगाई भी कर ली। किम मेरी केसलेर का ट्विटर अकाउंट पूरी तरह से ऑर्टन के नाम से भरा हुआ है। वो शायद से उनकी सबसे बड़ी चीयरलीडर होंगी। हाल ही में दोनों ने एक कुत्ते को गोद लिया है।

#3 जैसिका लॉकहार्ट

जैसिका लॉकहार्ट

ये शायद सबसे प्यारी जोड़ी होगी। क्रिस जेरिको और जेसिका लॉकहार्ट हाई स्कूल में मिले थे। दोनों की शादी 2000 में हुई। दोनों के साथ में 3 बच्चे है और क्रिस ने अपनी ऊँगली पर शादी का बैंड बनाया हुआ है क्योंकि वें हमेशा अपनी अंगूठी खो देते हैं। काश हम लॉकहार्ट और उनकी जैसी और औरतों के बारे में कुछ और ज्यादा जान सकते।

#4 गैलिन बेकर

गैलिन बेकर और रेन्स

रोमन रेन्स शील्ड के ऐसे खिलाडी है जिन पर मैनेजमेंट टीम और लड़कियां हमेशा फ़िदा रहती है। रेन्स और एम्ब्रोज़ दोनों ने माना है की महिलाएं रेन्स की ओर ज्यादा आकर्षित हैं। लेकिन सबको हैरानी होगी जब उन्हें पता चलेगा की उनके कॉलेज की साथी गेलिन बेकर के साथ उनकी एक बेटी हैं। दोनों साथ में हॉल ऑफ़ फेम में दिखे थे और रेन्स जब चोट के कारण WWE से बाहर थे तब दोनों ने शादी कर ली थी। बेकर एक एथेलीट भी है, उन्होंने हर्डल, हाई जम्प और ट्रिपल जम्प में भाग लिया है।

#5 रेबेका कर्शी माइकल्स

रेबेका, शॉन माइकल्स और जैरीको

WWE सुपरस्टार की सबसे ज्यादा देखी गयी पत्नी है रेबेका। कई बार वें शॉन माइकल्स की स्टोरीलाइन का भी हिस्सा रही हैं। HBK और जेरिको की स्टोरीलाइन ख़राब करने के कारण जेरिको ने उन्हें पंच भी किया था। ये 2008 की सबसे अच्छी दुश्मनी थी। शॉन माइकल्स के हॉल ऑफ़ फेम के सभी मैचेस में रेबेका मौजूद रहती हैं। JBL और उनके पति के मुकाबले में उन्होंने एहम भूमिका निभाई, उन्होंने JBL को थप्पड़ मारा था। 90 की दशक में वें नाइट्रो गर्ल थी, तभी वें शॉन से मिली। रेबेका ने खुद कभी रेसलिंग में हिस्सा नहीं लिया। लेखक: रेशमा रामचंद्रन, अनुवादक: सूर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications