Extreme Rules: WWE एक्सट्रीम रूल्स (Extreme Rules) 2022 के लिए फैंस बहुत ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस इवेंट में कई जबरदस्त मैच देखने को मिलेंगे। सभी रेसलर्स अलग-अलग नियमों वाले मैचों का हिस्सा बने हैं। Extreme Rules 2022 में कई बड़ी चीज़ें देखने को मिल सकती है। कुछ रेसलर्स इस समय एक्शन से दूर हैं और फैंस उन्हें WWE रिंग में देखना चाहते हैं। इस शो के दौरान कई बड़े सुपरस्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती हैं। इस आर्टिकल में हम 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो Extreme Rules 2022 इवेंट में चौंकाने वाली वापसी कर सकते हैं। 5- WWE सुपरस्टार शार्लेट फ्लेयर View this post on Instagram Instagram Postशार्लेट फ्लेयर काफी समय से एक्शन से दूर हैं और उन्होंने अपना आखिरी मैच WrestleMania Backlash में लड़ा था। वो यहां SmackDown विमेंस टाइटल हारी थीं और अब फैंस उन्हें रिटर्न करते हुए देखना चाहते हैं। वो एक बार फिर से विमेंस चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन में शामिल हो सकती हैं। रोंडा राउजी और लिव मॉर्गन के बीच SmackDown विमेंस चैंपियनशिप के लिए Extreme Rules मैच देखने को मिलेगा। इस मैच के बीच में शार्लेट वापसी कर सकती हैं और दोनों पर अटैक कर सकती हैं। साथ ही वो इस मैच के नतीजे को बदलने में अहम किरदार निभा सकती हैं। बाद में तीनों के बीच ट्रिपल थ्रेट टाइटल मैच हो सकता है। 4- हैप्पी कॉर्बिन View this post on Instagram Instagram Postहैप्पी कॉर्बिन की वापसी सीधा Extreme Rules 2022 में देखने को मिल सकती है। उनके कैरेक्टर में बदलाव के संकेत मिले थे। SmackDown के एक एपिसोड में उनका एक बैकस्टेज सैगमेंट देखने को मिला था जहां वो एक कार में बैठकर चले गए थे। इसके बाद से वो गायब हैं। अब कॉर्बिन की सीधा Extreme Rules में एंट्री हो सकती है और वो यहां पर अपने नए कैरेक्टर को लेकर आ सकते हैं। उनके नए गिमिक की पहली झलक दिखाने के लिए Extreme Rules ही एक जबरदस्त विकल्प रहेगा। वो अपने साथ किसी मैनेजर को भी लेकर आ सकते हैं। 3&2- साशा बैंक्स और नेओमी View this post on Instagram Instagram Postसाशा बैंक्स और नेओमी काफी समय से एक्शन से दूर हैं। दोनों को कुछ महीनों पहले वॉकआउट के कारण सस्पेंड कर दिया था। दोनों को अब वापसी करनी चाहिए और Extreme Rules उनके लिए एक अच्छी जगह होगी। वो रिटर्न करते हुए विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप की स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकती हैं। इयो स्काई और डकोटा काई के पास विमेंस टैग टीम टाइटल्स हैं और वो बेली की बियांका ब्लेयर के खिलाफ Raw विमेंस चैंपियनशिप जीतने में मदद करेंगी। इसी दौरान साशा बैंक्स और नेओमी वापसी कर सकती हैं और दोनों पर अटैक करते हुए बियांका ब्लेयर की मदद कर सकती हैं। 1- ब्रे वायट View this post on Instagram Instagram Postब्रे वायट को फैंस मुख्य रूप से WWE में वापसी करते हुए देखने के लिए उत्साहित हैं। पिछले कई हफ्तों से लगातार WWE ने अलग-अलग तरीकों से वायट की वापसी के संकेत दिए हैं। देखकर लग रहा है कि वायट किसी नए कैरेक्टर के साथ WWE में रिटर्न कर सकते हैं। लगातार White Rabbit के संकेत मिल रहे हैं और इसी कैरेक्टर के साथ ब्रे वायट Extreme Rules में वापसी करके किसी स्टार को निशाना बना सकते हैं। फैंस के लिए यह सही मायने में बड़ा सरप्राइज रहेगा। अगला इवेंट इस दिग्गज की वापसी के लिए सही स्थान होगा। WWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।