रेसलिंग एक ऐसा करियर है जिसमें कइयों को इसके बाद किसी अन्य जगह पर काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ऐसे बेहद ही कम रेसलर्स हैं, जिनका रेसलिंग करियर संन्यास के बाद भी चलता है। इसमें हम रिक फ्लेयर, शॉन माइकल्स और हल्क होगन जैसे स्टार्स को गिन सकते हैं। लेकिन फिर अधिकतर रेसलर्स को रेसलिंग के बाहर काम करने पर मजबूर होना पड़ता है।
पिछले कुछ सालों में हमने कई WWE स्टार्स को रैसलिंग के बाहर कुछ अलग काम करते देखा है, जिसकी मदद से उनकी रोजी-रोटी चलती है। हमने डायमंड डैलस पेज को DDP योगा एम्पायर शुरू करते देखा है।
एक सेलिब्रिटी से आम ज़िंदगी की ओर हुआ बदलाव थोड़ा मुश्किल ज़रूर होता है लेकिन फिर भी ये ज़रूरी है। आम ज़िंदगी में आपको 9 से 5 वाले जॉब का हिस्सा बनना पड़ता है। अपने आप में इस तरह के बदलाव लाने में कई सफल हुए हैं।
#5 पॉल बर्चिल

पॉल बर्चिल WWE के चेयरमैन विंस मैकमैहन द्वारा बनाये एक आइडिया का हिस्सा थे। दसअसल कुछ सालों पहले मिस्टर मैकमैहन ने पाइरेट्स ऑफ द कैरीबियन फ़िल्म देखी थी और उन्हें लगा कि WWE यूनिवर्स को पाइरेट्स काफी पसंद हैं।
इसके बाद बर्चिल को एक पाइरेट का किरदार अपनाना पड़ा और जिस तरह से जैक स्पैरो झूलते हुए एंट्री किया करते थे, उसी अंदाज में बर्चिल को समैकडाउन में एंट्री करनी पड़ी और ये आइडिया औंधे मुंह गिरा। कुछ समय बाद ये गिमिक रद्द कर दिया गया और बर्चिल वापस अपने काम मे लग गए, जिसके बाद साल 2010 में उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।
उसके बाद बर्चिल वापस इंग्लैंड लौट गए और वहां कई प्रोमोशन का हिस्सा बने लेकिन अब वो WWE के 'वेयर आर दे नाओ' के हिसाब से एक फुल टाइम फायरफाइटर का काम करते हैं। इसके साथ-साथ वो पैरामेडिकल की पढ़ाई के लिए भी समय निकाल रहे हैं।
WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं
#4 ट्रेवर मर्डोक

ट्रेवर मर्डोक को WWE में लांस कैड के साथ रहने के लिए जाना जाएगा। इन दोनों ने मिलकर वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप तीन बार अपने नाम की और फिर 2008 में कंपनी छोड़ दी, जिसके कुछ समय बाद कैड की मृत्यु हो गयी।
ट्रेवर मर्डोक उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं, जिन्होंने WWE छोड़ने के बाद भी बाहर रैसलिंग करना चालू रखा। करीब दो साल पहले उन्होंने इससे संन्यास लिया। दिसंबर 2013 तक ट्रेवर मर्डोक अपनी पत्नी एल्डोन में साथ मिलकर टी मर्डोक बार एंड ग्रिल के मालिक थे और फिर काम बदलने के लिए उसे बेच दिया।
मजेदार बात ये है कि ट्रेवर मर्डोक का परिवार बड़ा है और 2014 में आये 'वेयर आर दे नाओ' में खुलासा हुआ कि वो अब एक कंपनी के लिए ऑप्टिक फाइबर इनस्टॉल करने का काम करते हैं। ये काम रैसलिंग से बिल्कुल अलग है।
#3 लायला

लायला एक समय पर चीयरलीडर और डांसर हुआ करती थीं लेकिन फिर 2006 में जब उन्होंने रॉ डीवा सर्च में जीत हासिल की, तो उनकी जिंदगी बदल गयी। उसके बाद आगे जाकर उन्होंने विमेंस चैंपियनशिप अपने नाम की और WWE में छा गईं।
ये ब्रिटिश स्टार काफी एक लम्बे समय तक WWE विमेंस डिवीज़न की स्टार बनी रहीं और एक्सट्रीम रूल्स 2011 में उन्होंने मिशेल मैक्कूल को रिटायर किया। लेकिन फिर 2014 से उनका करियर नीचे की ओर गिरने लगा। 29 जुलाई 2015 को लायला को अपने साथी रैसलर रिचर्ड यंग के साथ सगाई करते हुए उन्होंने रैसलिंग से संन्यास ले लिया।
उसके दोनों कपल ने 27 नवंबर को शादी रचा ली और उसके बाद लायला के ट्विटर बायो में लिखा है कि वो अब रियल एस्टेट एजेंट हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया पर वो अपने सभी फैंस से बातचीत करती रहती हैं।
#2 मुहम्मद हसन

मुहम्मद हसन एक और WWE स्टार हैं जिनके किरदार में विंस मैकमैहन ने गलत समय पर बदलाव किया। मुहम्मद हसन और उनके मैनेजर डेवारी दोनों ही अरब मूल के अमेरिकी नागरिक थे। 9/11 के आतंकी हमले के बाद से अमेरिका में मुस्लिमों के खिलाफ आक्रोश था। दोनों स्टार्स ने WWE यूनिवर्स से सम्मान की मांग की।
ज़ाहिर सी बात है इस गिमिक की वजह से WWE को कड़ी आलोचना उठानी पड़ी और फिर 2005 में लंदन में हुए बमबारी के बाद WWE को ये गिमिक रद्द करने पर मजबूर होना पड़ा। दर्शकों के भारी विरोध के बाद WWE को ये गिमिक पूरी तरह से रद्द करना पड़ा और हसन को वापस डेवलपमेंटल में भेज दिया गया, जिसके बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया।
WrestlingINC के अनुसार हसन जिनका असली नाम मार्क कॉपनी है वो आज न्यू यॉर्क के फुल्टन जूनियर हाई स्कूल में प्रिंसिपल हैं।
#1 विकी गुरेरो

विकी गुरेरो WWE की लोकप्रिय जनरल मैनेजर में से एक हैं। अपने पति के देहांत के बाद WWE में अपना नाम बनाया और जल्द ही कंपनी की एक बड़ी विलन बन गईं। वो कई बड़ी स्टोरीलाइन का हिस्सा रहीं और कई मौकों पर बड़े स्टार्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।
भले ही विकी गुरेरो एक रैसलर नहीं थी लेकिन उनकी पर्सनैलिटी कमाल की थी जिसकी वजह से वो ऐज, डॉल्फ ज़िगलर, एजे ली और जॉन सीना जैसे स्टार्स के साथ स्टोरीलाइन में काम किया। उसके कुछ समय बाद विकी गुरेरो NXT में काम करने चली गईं, कुछ मैचों के बाद उन्हें रिलीज़ कर दिया गया। 2014 में विकी गुरेरो ने कंपनी छोड़ने का मन बना लिया।
कंपनी छोड़ने के बाद विकी गुरेरो ने कई बार शो में दस्तक दी लेकिन अपने सोशल मीडिया पर उन्होंने ज़ाहिर किया कि उनका मुख्य काम मेडिकल प्रशासक का है।