5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने सबसे जल्दी चैंपियनशिप जीती

एजे स्टाइल्स WWE बैकलैश में डीन एम्ब्रोज को हराकर WWE इतिहास में सबसे तेज और जल्दी चैंपियन बनने वाले 6वें रैसलर बने। एजे स्टाइल्स ने डैब्यू के बाद से WWE यूनिवर्स के बीच अपनी खास जगह बनाई है। काफी सारे WWE चैंपियंस ने जाकर टीएनए चैंपियंस जीती है, लेकिन टीएनए से आकर WWE में ये मुकाम हासिल करना काफी बड़ी उपलब्धि है। एजे स्टाइल्स को चैंपियन बनाकर WWE ने अच्छा काम किया है। हम WWE इतिहास के 5 सुपरस्टार्स पर नजर डालते हैं, जिन्होंने डैब्यू के बाद सबसे जल्दी चैंपियनशिप अपने नाम की। #5 योकोजुना fast 1 हाल ही में WWE हॉल ऑफ फेमर मिस्टर फुजी का निधन हुआ। फुजी ने योकोजुना को मैनेज किया था। WWE/WWF जॉइन करने के बाद से ही योकोजुना को रोकना किसी भी रैसलर के लिए बहुत मुश्किल था। एक समाओन जिन्होंने जापानी सूमो रैसलर का किरदार निभाया। उन्होंने 1993 का रॉयल रम्बल जीतकर रैसलमेनिया 9 में ब्रेट हार्ट का सामना किया। योकोजुना ब्रेट हार्ट को हराया। कुछ ही समय बाद हल्क होगन ने योकोजुना को चैंपियनशिप के लिए हराया। योकोजुना ने 1993 के किंग ऑफ द रिंग में हल्क होगन को हराकर बदला लिया और खिताब जीता। भले ही देखने में काफी बड़े लगते हों, लेकिन वो काफी फुर्तीले भी थे। #4 शेमस fast 2 साल 2009 में WWE को एक सुपरस्टार की जरुरत थी। 6 महीने पहले ही डैब्यू करने वाले शेमस को WWE ने चैंपियन बना दिया और कंपनी के भविष्य की जिम्मेदारी उन पर हो गई। शेमस ने जॉन सीना को TLC में हराकर चैंपियनशिप जीती। उसके बाद से शेमस के किरदार को कुछ खास सफलता नहीं मिली। पिछले साल वो चैंपियन जरुर बने, लेकिन वो स्टार पावर हासिल नहीं कर पाए। #3 ब्रॉक लैसनर fast 3 स्टोन कोल्ड और द रॉक कंपनी से जाने ही वाले थे। WWE को कंंपनी के लिए एक बड़े चेहरे की जरुरत थी। WWE NCAA चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर आई और उन्हें कंपनी का चेहरा बना दिया। ब्रॉक लैसनर ने रिक फ्लेयर से लेकर हल्क होगन जैसे स्टार्स को हराया। उन्होंने समरस्लैम 2002 में रॉक को हराक अविवादित चैंपियन बने। उसके बाद से लैसनर ने WWE और उसके बाहर शानदार काम किया है। वो UFC चैंपियन रह चुके हैं और WWE में पार्ट टाइम रैसलर हैं। लैसनर खुद भी कह चुके हैं कि उन्हें स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट से लगाव नहीं है, वो पैसे के लिए ये करते हैं। # 2 रिक फ्लेयर fast 4 जब रॉ में पहली बार जॉन सीना और एजे स्टाइल्स का सामना हुआ, तो वो यादगार पल था। WWE के फेस का सामना TNA के पूर्व फेस के साथ था। यह कोई पहला मौका नहीं था, जब किसी बाहरी ने आकर WWE चैंपियन का सामना किया था। रिक फ्लेयर WWE में आने से पहले ही लेजेंड थे और वो खुद को रियल वर्ल्ड चैंपियन कहते थे। 1992 में टाइटल खाली हो गया। उसकी साल के रॉयल रम्बल में टाइटल दाव पर था। रिक फ्लेयर तीसरे नंबर पर आए और रॉयल रम्बल जीते। # फिन बैलर fast 5 ये काफी विवादित चयन है। हम यहां फिन बैलर के NXT में बिताए गए समय को शामिल नहीं कर रहे हैं। फिन बैलर ने मेन रोस्टर में डैब्यू करने के सिर्फ 27 दिन बाद ही समरस्लैम में सैथ रॉलिंस को हराकर चैंपियनशिप जीती थी। सैथ रॉलिंस के कंंधे में लगी चोट की वजह से उन्हें अगले दिन रॉ में टाइटल छोड़ना पडा। लेकिन फिन बैलर की वापसी बेहद ही शानदार होगी।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications