स्टोन कोल्ड और द रॉक कंपनी से जाने ही वाले थे। WWE को कंंपनी के लिए एक बड़े चेहरे की जरुरत थी। WWE NCAA चैंपियन ब्रॉक लैसनर को लेकर आई और उन्हें कंपनी का चेहरा बना दिया। ब्रॉक लैसनर ने रिक फ्लेयर से लेकर हल्क होगन जैसे स्टार्स को हराया। उन्होंने समरस्लैम 2002 में रॉक को हराक अविवादित चैंपियन बने। उसके बाद से लैसनर ने WWE और उसके बाहर शानदार काम किया है। वो UFC चैंपियन रह चुके हैं और WWE में पार्ट टाइम रैसलर हैं। लैसनर खुद भी कह चुके हैं कि उन्हें स्पोर्ट्स एंटरटेनमेंट से लगाव नहीं है, वो पैसे के लिए ये करते हैं।