रिको कॉन्स्टेंटिनो
![According to Kenny, Rico is 'very, very sick' and has a severe heart condition](https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg?w=190 190w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg?w=720 720w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg?w=640 640w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg?w=1045 1045w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg?w=1200 1200w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg?w=1460 1460w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg?w=1600 1600w, https://statico.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/05/rico-constantino-1495970915-800.jpg 1920w)
WWE में एक समय हुआ करता था जब कंपनी किसी को भी बिग पुश देने से पीछे नहीं हटती थी और इसी कड़ी में उन्होंने रिको कॉन्स्टेंटिनो की एंट्री कराई। रिको कॉन्स्टेंटिनो ने मेन रोस्टर पर काफी समय में अपनी जगह बना ली थी।
उनका मेन रोस्टर पर छोटा सफर लेकिन शानदार सफर रहा था। रिक फ्लेयर के साथ हुआ मुकाबला उनका सबसे यादगार मुकाबला था जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी। आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि रिको कॉन्स्टेंटिनो, जॉन सीना के रियल टैग टीम पार्टनर भी थे।
साल 2004 में को कॉन्स्टेंटिनो को कंपनी से रिलीज कर दिया गया जिसके बाद वह दुनिया की नज़रों से अचानक गायब हो गए। रिको कॉन्स्टेंटिनो के दोस्त और पूर्व WWE डेवलपमेंट मैनेजर केनी बॉलिन ने उनके बारे में अपडेट दी कि वह बहुत बीमार है। उन्होंने बताया कि रिको कॉन्स्टेंटिनो को फेफड़े और हृदय संबंधी कई बीमारियों से जूझना पड़ रहा है।