जॉन सीना के बाद विंस मैकमैहन ने कंपनी का सबसे बड़ा सुपरस्टार रोमन रेंस को माना था। रेंस को हमेशा से ही WWE में बड़ी चीज़ें दी गई हैं। उन्होंने कंपनी में कई बड़े सुपरस्टार्स को हराया भी है और यहाँ तक की 4 बार रैसलमेनिया को मेन इवेंट किया है।इन सभी चीज़ों के अलावा रोमन रेंस ने WWE और यूनिवर्सल चैंपियनशिप भी अपने नाम की है। उन्होंने अपनी यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कुछ समय पहले कंपनी को वापस दे दिया था क्योंकि रेंस को ल्यूकीमिया हो गया था।रोमन रेंस को कंपनी में काम करते हुए काफी समय हो चुका है और इस दौरान उनके कई दोस्त भी हैं। रोमन रेंस के कंपनी से जाने के बाद उनके दोस्तों को काफी बुरा लगा है।आईये जानें ऐसे 5 रैसलर्स के बारे में जो असल जिंदगी में रोमन रेंस के काफी करीब हैं।#5 मैट हार्डीरोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार होने के साथ-साथ लॉकर रूम के लीडर भी थे। इस लॉकर रूम में उनके साथ कई और सुपरस्टार्स होते हैं। इनमें से ही एक सुपरस्टार मैट हार्डी भी हैं।मैट हार्डी हाल ही में इंडिया आए थे और यहाँ उन्होंने बताया कि वह रिटायर नहीं हुए हैं और सिर्फ कुछ समय तक आराम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आने वाले कुछ समय में रोमन रेंस के खिलाफ लड़ना चाहेंगे। हार्डी ने यह भी कहा कि वह रोमन रेंस को अपना एक अच्छा दोस्त मानते हैं।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं