5 WWE सुपरस्टार्स जो Royal Rumble 2019 जीतने के प्रबल दावेदार हैं

Could the People's Champion, be champion once again?

साल 2018 अभी खत्म भी नहीं हुआ है और जनवरी 2019 में होने वाले रॉयल रंबल के लिए चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। WWE में हमें पूरे साल रॉ, स्मैकडाउन, पीपीवी और कई लाइव शो देखने को मिलते हैं। फैंस के लिए इसमें सबसे खास पल उनके पसंदीदा सुपरस्टार्स का जीत हासिल करना होता है।

Ad

रॉयल रंबल 2019 के लिए अफवाहों ने ज़ोर पकड़ना शुरू कर दिया है। इसके विनर्स को लेकर हर तरफ चर्चाएं हो रही है। फैंस अपने-अपने पसंदीदा सुपरस्टार्स को रॉयल रंबल में जीतते हुए देखना चाहते हैं। इसी कड़ी में हम उन 5 सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जो साल 2019 में होने वाले रॉयल रंबल को जीतने के प्रबल दावेदार हैं।

रे मिस्टिरियो

youtube-cover
Ad

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम है रे मिस्टिरियो का जो कि इस समय काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। रे मिस्टिरियो इस साल जनवरी में हुए रॉयल रंबल और अप्रैल में हुए ग्रेटेस्ट रॉयल रंबल का हिस्सा रहे थे।

साल 2006 में हुए रॉयल रंबल के विजेता रे मिस्टिरियो अगर एक बार फिर से रॉयल रंबल जीतते हैं तो यह एक शानदार पल होगा।

द मिज

youtube-cover
Ad

द मिज वर्तमान समय में स्मकैडाउन लाइव में एक बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हाल ही में हुए सुपर शो डाउन में उन्हें डेनियल ब्रायन के हाथों हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कई फैंस उन्हें यहां जीतते हुए देखना चाहते थे।

अगर द मिज रॉयल रंबल 2019 जीतते हैं तो वह एक बार फिर डेनियल ब्रायन के साथ मुकाबले में शामिल हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हो सकता है WWE ने द मिज और ब्रायन को आगे लंबी स्टोरीलाइन में शामिल करने के बारे में सोच रखा हो, ऐसे में रंबल में उनकी संभावित जीत से इंकार नहीं किया जा सकता है।

डेनियल ब्रायन

youtube-cover
Ad

डेनियल ब्रायन ने फरवरी 2016 में रिटायरमेंट लेने के बाद इस साल धमाकेदार वापसी की। हाल ही में हुए सुपर शो डाउन में ब्रॉयन, द मिज को हराकर WWE चैंपियनशिप के लिए नंबर वन कंटेंडर बन गए हैं।

ब्रायन अब Crown Jewel में WWE चैंपियनशिप के लिए एजे स्टाइल्स से मुकाबला करेंगे अगर वह इस मुकाबले में हार भी जाते हैं रॉयल रंबल जीतकर एक बार फिर वह WWE चैंपियनशिप के लिए मुकाबला कर सकते हैं।

द रॉक

youtube-cover
Ad

WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक द रॉक फैंस के सबसे पसंदीदा सुपरस्टार हैं। पिछले कई महीनों से उनके WWE में वापसी करने और अपने कज़न रोमन रेंस के साथ मुकाबला करने की अफवाहें चल रही हैं।

अगर ये अफवाहे सही हुईं तो द रॉक का रॉयल रंबल जीतना काफी शानदार होगा। इसके बाद फैंस को रोमन रेंस बनाम द रॉक के बीच दशक का सबसे बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

रोमन रेंस

youtube-cover
Ad

2015 में रॉयल रंबल जीत चुके रोमन रेंस 2019 में भी रॉयल रंबल जीतने के प्रबल दावेदार हैं। हो सकता है कई फैंस इस बात से सहमत ना हो लेकिन रोमन रेंस के रंबल जीतने की संभावना ज्यादा है।

कई फैंस सोच रहे होंगे कि यूनिवर्सल चैंपियन होने के कारण रोमन रेंस को इस मुकाबले में शामिल नहीं होना चाहिए। ऐसे में अगर रोमन Crown Jewel में यूनिवर्सल टाइटल गंवा दे तो उनका रंबल जीतना फैंस को पसंद आ सकता है। इस जीत के साथ ही रोमन रेंस एक बार रैसलमेनिया के मेन इवेंट का हिस्सा हो सकते हैं।

लेखक: थॉमस लोउसन, अनुवादक: अंकित कुमार

Quick Links

Edited by विजय शर्मा
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications