5 WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने रिटायरमेंट लेने के बाद रिंग में दोबारा वापसी की

डैनियल ब्रायन दो साल बाद रिंग में वापसी करने वाले हैं, लेकिन लगता है कि WWE यूनिवर्स उनके लिए इतनी एक्साइटेड नहीं है। ब्रायन को इंजरी हो गई थी, जिसके बाद अब वो रिंग में पूरी तरह ठीक होकर वापसी करने जा रहे हैं। इसके अलावा बतिस्ता, हल्क होगन, द रॉक जैसे कई सुपरस्टार्स हैं जिन्होंने अपनी रिटायरमेंट के बाद रिंग में वापसी की थी, इस आर्टिकल में हम उन 5 रैसलर्स के बारे में बताएंगे, जिन्होंने WWE में रिटायरमेंट के बाद रिंग में वापसी की।

Ad

ब्रेट हार्ट

WWE में द हिटमैन हार्ट 90 दशक के काफी पॉपुलर सुपरस्टार थे, जो कंपनी में उस समय हील के रूप में शामिल थे। उन्होंने 1997 में WCW के लिए WWE छोड़ दिया था, जिसका कारण कुख्यात 'मॉन्ट्रियाल स्क्रूजॉब' था। 2010 में वापसी करने से पहले ब्रेट हार्ट के WWE के साथ अच्छा संबंध नहीं था। लेकिन उन्होंने कंपनी में एक नई शुरुआत के साथ वापसी की और विंस मैकमैहन और शॉन माइकल्स के साथ अपने मतभेदों को दूर किया। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियनशिप हासिल की।

रिक फ्लेयर

रिंग के अंदर अगर देखा जाए, तो द नेचर बॉय यानी रिक फ्लेयर काफी महान प्रोफेशनल रैसलर में से एक थे। उनका करियर काफी लंबा और बेहतरीन रहा। उनकी WWE में 2002 में वापसी ने भी काफी लोगों को प्रभावित किया था। दरअसल उन्हें WWE में सबसे 'डर्टियस्ट प्लेयर इन द गेम' के रूप में जाना जाता था। फ्लेयर को रैसलमेनिया में उनके आखिरी मैच में शॉन माइकल्स ने हराया था। इस मैच को देख हर फैन की आंंखों में आंसू आ जाते हैं। लेकिन इसके बाद फ्लेयर ने 2010 में TNA में वापसी की थी।

मिक फोली

मिक फोली WWE के सबसे खुशहाल सुपरस्टार्स में से एक थे। उन्हें कई सारे मैच में कई तरह ही इंजरी आईं, जिसके चलते उन्होंने सन 2000 में 35 साल ही उम्र में रिटायर होना पड़ा था। इंडिपेंडेंट प्रमोशंस में जाने से पहले मिक फोली WWE में काफी एक्टिव थे। उन्होंने 2004 में रैंडी ऑर्टन के खिलाफ लड़ने के लिए रिंग में वापसी की थी।

गोल्डबर्ग

WCW के इतिहास में गोल्डबर्ग सबसे आइकॉनिक सुपरस्टार्स में से एक थे, जिन्हें उनके शानदार मैचों की वजह से जाना जाता है। उन्होंने सन 90 में कई दिग्गजों का सामना कर अपना नाम बनाया है। 2003 में गोल्डबर्ग की वापसी से काफी फैंस प्रभावित हुए थे, जिसमें उनका सामना द रॉक, ट्रिपल एच और ब्रॉक लैसनर के साथ हुआ था। इसके अलावा, उन्होंने 2016 में WWE ब्रॉक लैसनर के खिलाफ लड़ने के लिए वापसी की थी। रैसलमेनिया 33 में उन्होंने ब्रॉक लैसनर के खिलाफ यूनिवर्सल टाइटल गंवा दिया था।

शॉन माइकल्स

शॉन माइकल्स काफी टैलेंटेड प्रोफेशनल रैसलर थे। उन्होंने WWE में सन 90 में अपना डेब्यू किया था, जिसके बाद उनका टैग टीम डिवीजन में मार्टी जैनेटी के खिलाफ सफर काफी बेहतरीन रहा था। लेकिन कुछ समय बाद वो जैनेटी से अलग हो गए थे। HBK 1998 में इंजरी की वजह से इन-रिंग प्रतियोगिता से दूर हो गए थे, जिसके बाद से ही वो 4 साल नहीं लड़े। उन्होंने 2002 में NWO के मेंबर के रूप में वापसी की थी। लेखक: आर्यन मेहता, अनुवादक: मोहिनी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications