5 WWE सुपरस्टार्स जो Greatest Royal Rumble इवेंट पर रिंग में लौट सकते हैं

WWE का ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल एक बड़ा इवेंट साबित होने जा रहा है क्योंकि यहां पर लगभग सभी बड़े ख़िताब डिफेंड किये जाएंगे। रैसलमेनिया पर कई चीजें ऐसी थीं जो समझ नहीं आईं, तो वहीं कुछ नतीजों ने हमें हैरान कर दिया। लेकिन इस बार WWE के पास एक अच्छा शो देने का मौका है।

Ad

रैसलमेनिया के बाद हुए रॉ और स्मैकडाउन ने हमें निराश नहीं किया और रॉयल रम्बल को लेकर दोनों शो की तैयारी देखने लायक थी। समोआ जो, बॉबी लैश्ले और जैफ हार्डी जैसे स्टार्स पहले ही अपनी दस्तक दे चुके हैं और इसलिए सऊदी अरब में होने वाले इतने बड़े इवेंट में भी कई बड़े स्टार्स अपनी मौजूदगी दर्ज करवा सकते हैं।

ये रहे ऐसे 5 स्टार्स को WWE के ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल इवेंट में वापसी कर सकते हैं।

#5 जेसन जॉर्डन

जब जेसन जॉर्डन को रॉ के जनरल मैनेजर कर्ट एंगल के नाजायज बेटे के रूप में लाया गया था, तब दर्शकों ने उन्हें ज्यादा पसंद नहीं किया। उन्हें जिस तरह का पुश कंपनी देना चाहती थी, वैसा नतीजा नहीं मिला और इसके पीछे कई वजहें थीं। जेसन थोड़े समय के लिए रॉ से जुड़े रहे और फिर गर्दन में चोट की वजह से उन्हें सैथ रॉलिन्स के साथ टैग टीम ख़िताब छोड़ना पड़ा था। भले ही दर्शक उन्हें पसंद न करें लेकिन उनकी रैसलिंग स्किल काफी अच्छी है। इसलिए जेसन जॉर्डन की वापसी के लिए इससे अच्छा कोई दूसरा मंच नहीं हो सकता।

#4 बिग शो

ये WWE का सबसे बड़ा रॉयल रम्बल इवेंट होने वाला है और ये WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार के बिना अधूरा सा होगा। द बिग शो का कंपनी के साथ शानदार दौर रहा है और उन्होंने कंपनी के लिए काफी कुछ किया है। अपने आखिरी मैच में बिग शो को ब्रॉन स्ट्रोमैन ने स्टील केज मैच में हराया था। उसके बाद से उन्हें WWE टीवी पर देखा नहीं गया। बिग शो का कॉन्ट्रैक्ट फ़रवरी में खत्म हो चुका था और अब उन्होंने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया है, जिसके बाद वो WWE के इस इवेंट के ज़रिए शो पर वापसी कर सकते हैं।

#3 बिग कैस

इस 7 फीट के स्टार ने मुख्य रोस्टर में अच्छी शुरुआत की। पहले वह एंजो के साथ टैग टीम का हिस्सा थे और फिर एंजो पर टर्न हो गए। लेकिन उनका सिंगल्स करियर ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। वह केवल एंजो और बिग शो के खिलाफ लड़े थे। समरस्लैम के बाद हुए रॉ में बिग कैस का सामना एंजो से स्ट्रीट फाइट मैच में हुआ जहां वह चोटिल हो गए। उसके बाद उनकी सर्जरी हुई और अब वह वापसी कर सकते हैं। हील के रूप में दर्शकों ने उन्हें पसंद नहीं किया और इसलिए अब वह एक नए रूप में लौट सकते हैं।

#2 ड्रू मैकइंटायर

ड्रू मैकइंटायर के काम को देखते हुए कहा जा सकता है कि WWE ने इस स्टार का सही इस्तेमाल नहीं किया। ये स्टार WWE छोड़ दूसरे प्रमोशन में काम करने चला गया और दुनियाभर में नाम कमाया। इस बार WWE उन्हें खोना नहीं चाहेगी और उनके वापसी पर गंभीर होगी। NXT टेकओवर: वॉरगेम्स तक वो हारे नहीं थे और अपना NXT ख़िताब डिफेंड किया। लेकिन चोट की वजह से उन्हें किनारे होना पड़ा। उनकी वापसी स्मैकडाउन लाइव या फिर मंडे नाइट रॉ पर हो सकती है। ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल मैच जीतकर मैकइंटायर मुख्य रोस्टर में आ सकते हैं।

#1 रे मिस्टीरियो

रॉयल रम्बल में रे मिस्टीरियो के दिखने के बाद से उनकी वापस WWE से जुड़ने को लेकर काफी अफवाहें सुनाई दे रही है। उस मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया और बेहतरीन शेप में दिखे थे। रॉयल रम्बल पीपीवी में रे मिस्टीरियो का दिखना सबसे चौंकाने वाली बात रही और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन हुआ। आखिरी बार रे मिस्टीरियो रैसलमेनिया XXX पर दिखाई दिए थे। उसके बाद से वो दिखाई नहीं दिए। WWE इवेंट पर उनके बैकस्टेज देखे जाने की खबर थी और इसलिए उनकी वापसी की उम्मीद जताई जा सकती है। WWE का ग्रेटेस्ट रॉयल रम्बल "द मास्टर ऑफ 619" की वापसी का सबसे अच्छा मंच होगा। लेखक: किशन प्रसाद, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications