खबरें हैं कि महिलाओं के बीच मनी इन द बैंक लैडर मैच खेला जाएगा। ये एक अच्छी खबर है। WWE का ये एक रोमांचक मैच होता है और ब्रीफ़केस को लेकर सभी उत्साहित होते हैं। इसलिए महिला रैसलर्स को भी ये मिलना चाहिए। लेकिन फिर इसे लेकर थोड़ी समस्या है। ये आईडिया पिछले साल भी लाया गया था, लेकिन इसपर अमल नहीं किया गया। उस समय कई सुपरस्टार्स थे जो इस मैच का हिस्सा बन सकते थे। लेकिन अब ब्रैंड के विभाजन के बाद ये आसान नहीं है। MITB पर महिलाओं के बीच चैंपिनशिप मैच भी होने वाला है। इस वजह से नेओमी चैंपियन के तौर पर लैडर मैच का हिस्सा नहीं बन सकती और ना ही उन्हें चुनौती देने वाली रैसलर। स्मैकडाउन पर केवल छह महिला दिखाई देती हैं जिसका मतलब लैडर मैच के लिए चार महिलाएं मौजूद होंगी। इतना काफी नहीं है। वो लोग 5 रैसलर्स को शामिल कर सकते हैं। वैसे एक लैडर मैच में हमेशा से छह स्टार्स हिस्सा लेते हैं। ये रही ऐसी 5 महिला रैसलर्स जो लैडर मैच का हिस्सा बन सकती है: