5 सुपरस्टार्स जो अगले डैनियल ब्रायन बन सकते हैं

डैनियल ब्रायन की कहानी पूरी तरह से एक अंडरडॉग की कहानी थी। उनकी राह में कई बाधाएं आईं और उन्हें कभी टॉप मैनेजमेंट का समर्थन नहीं मिला। लेकिन फिर भी वो कंपनी के सबसे बड़े बेबीफेस बने और उनकी लोकप्रियता सबसे ज्यादा थी।

Ad

भले ही कंपनी ने उनके लिए इतने बड़े पुश की योजना न बनाई हो लेकिन जिस संख्या में उन्हें दर्शकों का समर्थन मिला उसे देखते हुए कंपनी को उन्हें ये पुश देने पर मजबूर होना पड़ा। यहां पर हम ऐसे ही कुछ सुपरस्टार्स के जिक्र करेंगे जो भविष्य में डैनियल ब्रायन जैसे लोकप्रिय बेबीफेस बन सकते हैं।

#5 रूसेव

लिस्ट की शुरुआत हम स्मैकडाउन लाइव के लोकप्रिय स्टार से करते हैं। आज 'रूसेव डे' की लोकप्रियता वैसी ही है जैसे एक समय पर डैनियल ब्रायन के 'यस मूवमेंट' की हुआ करती थी।

रुसेव की बुकिंग अच्छी नहीं हो रही है और ब्रीजांगो जैसे रैसलर के खिलाफ हारने के बावजूद स्मैकडाउन के दर्शक उनका साथ दे रहे हैं। स्मैकडाउन लाइव के दूसरे शो के दौरान भी हमे 'रूसेव डे' की चैंट्स सुनाई दे रही है।

अगर इस तरह ही चैंट्स और समर्थन जारी रहे तो क्रिएटिव टीम उन्हें पुश दे सकती है जिससे रुसेव डे भी बड़ा साबित होगा।

#4 सिजेरो

सिजेरो WWE में लगातार अच्छा काम करते आ रहे हैं और उनकी रिंग परफॉरमेंस कमाल की है। स्टीव ऑस्टिन के साथ इंटरव्यू में विंस मैकमैहन ने सिजेरो की आलोचना की थी और शायद उसके बाद से सिजेरो और बेहतर प्रदर्शन करने लगे हैं।

एक समय पर जब सिजेरो, पॉल हेमन के साथ थे तब ऐसा लग रहा था कि सिजेरो की गाड़ी निकल पड़ेगी लेकिन वो टैग टीम डिवीज़न में जा फंसे। टैग टीम में काम करने के बाद सिजेरो सिंगल्स मैच में आगे बढ़ते हुए काम करना चाहिए। इसमें दर्शक भी उनके साथ हैं और हमेशा उनका समर्थन करेंगे।

#3 रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग

डैनियल ब्रायन की इतनी बड़ी लोकप्रियता के पीछे मुख्य कारण था उनका बेहतरीन रिंग वर्क। रॉड्रिक स्ट्रॉन्ग भी एक उम्दा रैसलर हैं और दर्शक उनके काम को बेहद पसंद करते हैं।

स्ट्रॉन्ग सबसे अच्छे NXT स्टार हैं जिन्होंने अबतक ख़िताब नहीं जीता लेकिन वो दिन भी दूर नहीं। NXT यूनिवर्स में वो काफी लोकप्रिय हैं और दर्शक उनका जमकर समर्थन करते हैं। वहीं उनकी बैकग्राउंड कहानी भी काफी लोकप्रिय है।

अगर यही मोमेंटम लेकर वो मुख्य रोस्टर में आ गए तो उनके कामयाब होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी।

#2 वेल्वेटीन ड्रीम

किसने सोचा था कि पैट्रिक क्लार्क जूनियर का डेब्यू गिमिक इतना शानदार होगा। वेल्वेटीन ड्रीम को हील के रूप में पेश किया गया और दर्शकों ने उनके काम को बेहद पसंद किया। उनके बेहतरीन रिंग वर्क और स्टोरी के कारण दर्शकों ने जमकर उनका समर्थन किया।

उस समय के बाद से जब भी वो टीवी पर नज़र आएं हैं दर्शकों ने उनका जोरदार स्वागत किया है। उनका किरदार बेहद खास है और ये दर्शकों को अगल ही स्तर पर ले जाता है जिसके कारण सभी उन्हें पसंद करते हैं।

#1 जॉनी गार्गानो

अगर किसी सुपरस्टार ने अंडरडॉग की सबसे अच्छी भूमिका निभाई है तो वो है जॉनी गार्गानो। NXT में उनकी लोकप्रियता डैनियल ब्रायन जैसी ही है और साइज़ के मामले में उनकी तुलना डैनियल ब्रायन से की जा सकती है।

इस तरह के किरदार जिसे दर्शक पहले से पसंद करते हैं उसमें अच्छे रैसलिंग स्किल मिल जाये तो उसका कामयाब होना तय है। वो ऐसे बेबीफेस हैं जिन्हें दर्शक हमेशा पसंद करेंगे। एक के बाद एक बेहतरीन मैच देने के बाद उनकी लोकप्रियता में भी इजाफा हुआ है।

लेखक: डीन स्टेल्हम, अनुवादक: सुर्यकांत त्रिपाठी

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications