समरस्लैम से पहले फैंस ये जानना चाह रहे हैं कि रोमन रेंस के ऊपर किस डब्लू डब्लू ई (WWE) सुपरस्टार ने हमला किया था। पिछले हफ्ते स्मैकडाउन में बडी मर्फी ने ये जानकारी दी कि द बिग डॉग के ऊपर हमला करने वाले सुपरस्टार एरिक रोवन हैं। हालाँकि इस हफ्ते उन्होंने ये कहा कि ये सब सच नहीं है और डेनियल ब्रायन और रोवन का रेंस के ऊपर हुए हमले के पीछे कोई हाथ नहीं है। ये भी पढ़ें: SummerSlam 2019: ऑफ एयर होने के बाद सैथ रॉलिंस ने क्या किया ?ब्रायन और रोवन ने फैंस से ये वादा किया है कि वो अगले हफ्ते रेंस के हमलावर का असली नाम सभी को बता देंगे। इस स्टोरीलाइन के लिए फैंस काफी उत्सुक हैं और अगले हफ्ते का इंतजार अब सभी को है। आईये जानें ऐसे 5 सुपरस्टार्स के बारे में जो अगले हफ्ते रोमन रेंस के ऊपर हमला करने वाले साबित हो सकते हैं।#5 ल्यूक हार्पर pic.twitter.com/J5DvmKaHd7— Luke Harper of WWE (@LukeHarperWWE) April 16, 2019काफी समय से ल्यूक हार्पर को WWE में नहीं देखा गया है। उन्होंने रेसलमेनिया 35 में अपना आखिरी मैच लड़ा था और इस मैच में उनकी परफॉरमेंस विंस मैकमैहन को पसंद नहीं आई जिस कारण हार्पर और उनके बीच थोड़ी बहस हुई। इसके बाद पूर्व इंटरकांटिनेंटल चैंपियन ने सोशल मीडिया पर कंपनी से रिलीज़ होने की मांग कर ली लेकिन अबतक उन्हें निकाला नहीं गया है। इस समय ब्रे वायट भी कंपनी में वापस आ चुके हैं और इस कारण ऐसा हो सकता है कि हमें इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच एक नई टीम बनते हुए नजर आए। दोनों ने पहले भी एक साथ काम किया है और इन दोनों की टीम को फैंस ने काफी पसंद किया था। अगर हार्पर भी रेंस के असली हमलावर हैं तो इससे फैंस भी काफी खुश हो जाएंगे क्योंकि इससे हमें एक नई और मजेदार स्टोरीलाइन देखने को मिलेगी।WWE News in Hindi, RAW, SmackDown के सभी मैच के लाइव अपडेट, हाइलाइट्स और न्यूज़ स्पोर्ट्सकीड़ा पर पाएं