5 WWE सुपरस्टार जो पॉल हेेमन और रोमन रेंस के साथ मिलकर नई टीम बना सकते है

रैसलमेनिया 34 में रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर का मुकाबला यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए होगा। अफवाहों की मानें तो रोमन रेंस नए यूनिवर्सल चैंपियन बनेंगे। और इसके बाद ब्रॉक लैसनर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म हो रहा हैं। अब यहां पर सबसे बड़ा रोल पॉल हेमन का होगा। क्योंकि वो इसके बाद क्या करेंगे? एक अफवाह ये भी है कि वो किसी के साथ मिलकर फोर्स बनाएंगे। और नए तरीके से शुरूआत करेंगे। तो आइए जानते है कि रैसलमेनिया 34 के बाद पॉल हेमन किन सुपरस्टार्स के साथ मिलकर नई टीम बना सकते हैं।

Ad

#डीन एंब्रोज और सैथ रॉलिंस

इस लिस्ट में सैथ रॉलिंस और डीन एंब्रोज का नाम सबसे पहले है। ये दोनों बेस्ट हैं। शील्ड का दोबारा रीयूनियन सफल नहीं हो पाया। तो अब और अधिक चांस है कि दोबारा बने। क्या इसका चार्ज पॉल हेमन लेंगे? उम्मीद कम है लेकिन ऐसा होता है तो इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। डीन एंब्रोज जब वापस आएंगे तो पक्का है कि वो हील बनेंगे। रोमन रेंस के बिना शील्ड अधूरी है। उधर सैथ रॉलिंस भी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप में है। अब इंतजार करना होगा कि आगे क्या प्लान इनके लिए बनता है। लेकिन अगर इस टीम में पॉल हेमन शामिल हो जाए तो मजा आ जाए।

#द उसोज

रोमन रेंस और ये दोनों सुपरस्टार्स एक ही परिवार के है। स्मैकडाउन में जाकर द उसोज ने अपना सिक्का जमा लिया। यहां उन्होंने अच्छा काम किया। रोमन रेंस रॉ में है। रैसलमेनिया के बाद ड्राफ्ट होगा। और जिस हिसाब से ये दोनों प्रोमो देते है तो इनके लिए पॉल हेमन अच्छा काम कर सकते है। रोमन रेंस के साथ ये दोनों मिलकर फिर साथ में पॉल हेमन आ जाए। सोचने में ही ये टीम काफी अच्छी लगती है।

#बिग कैश

बिग कैश की कब वापसी होगी ये अभी पता नहीं है। टैलेंट के हिसाब से वो काम नहीं कर पा रहे है। ना ही उन्हें पुश मिला। पॉल हेमन एक ऐसे शख्स है जो उन्हें फायदा पहुंचा सकते है। बिग कैश माइक पर ज्यादा अच्छे नहीं है। तो पॉल हेमन आकर उन्हें आगे बढ़ा सकते हैं।

#ऑथर ऑफ पेन

इसके होने की ज्यादा उम्मीदें है। कुछ महीनों बाद ये ना हो कि ऑथर ऑफ पेन के साथ पॉल हेमन नजर आए। ये लाजवाब होगा। क्योंकि ऑथऱ ऑफ पेन ने अपने आप को साबित किया है। तो पॉल हेमन से अच्छा साथी उन्हें आगे जाने के लिए कोई नहीं मिल सकता।

#समोआ जो

हालांकि समोआ जो को किसी की जरूरत नहीं है। ये वो पिछले साल दिखा चुके है। अभी इंजरी के कारण वो बाहर है लेकिन रैसलमेनिया के बाद उनका आना तय है। शायद वो रोमन रेंस को यूनिवर्सल चैंपियनशिप के लिए चैलेंज करें। समोआ जो अपनी काबिलियत दिखा चुके है। पॉल हेमन के साथ वो प्रोमो भी दे चुके है। सोचिए समोआ जो के साथ पॉल हेमन आ जाए और दोनों रोमन रेंस को चैलेंज करें तो रिंग में क्या नजारा होगा।

Edited by Staff Editor
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications