विमेंस का सबसे पहला रॉयल रंबल पहले से ही एक बड़ी खबर बन चुका है और अब इसके विजेता का चुनाव बेहद सावधानी से करना होगा। WWE के पास कुछ बेहद शानदार कैंडिडेट हैं जो रैसलमेनिया के मेन इवेंट में अपनी जगह बना सकते हैं लेकिन इसमें भी WWE को एक विनर का चुनाव करना होगा। आप कभी भी प्रो रैसलिंग में सही अनुमान नहीं लगा सकते हैं लेकिन फिर भी आइये नजर डालते हैं ऐसे 5 रैसलरों पर जिनकी इस पहले विमेंस रॉयल रंबल को जीतने की सबसे ज्यादा उम्मीद है... इसे भी पढ़ें: विमेंस रॉयल रम्बल मैच का हिस्सा न होने पर शार्लेट फ्लेयर का बड़ा बयान
#1 असुका
कल की एक बड़ी सुपरस्टार ने मेन रोस्टर पर अपनी शुरुआत कर दी है। लोग उन्हें पसंद कर रहे हैं। अगर उन्हें बड़े मैचों में मौका दिया जाता रहेगा तो निश्चित रूप से वे इसका पूरा फायदा उठाएंगी। रॉयल रंबल में वे बाकि सभी रैसलरों को टॉप रूप से बाहर फेंककर एक विजेता के रूप में अंत में रिंग के अंदर खड़ी हो सकती हैं।
#2 नेओमी
![e898e-1513954070-800](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/e898e-1513954070-800.jpg 1920w)
अपने होमटाउन पर हुए पिछले रैसलमेनिया मैच में इस पूर्व स्मैकडाउन विमेंस चैंपियन ने काफी शानदार पल गुजारे थे इसलिए वो जानती हैं कि बड़े मुकाबलों को कैसे जीता जाता है। इसलिए इस पॉइंट पर नाओमी इसे एक सालाना परंपरा बना सकती हैं। वे पहली रैसलर हैं जिनके नाम की घोषणा इस रॉयल रम्बल में सबसे पहले की गयी है। इस टोटल डीवा स्टार में न सिर्फ एथेलेटिक एबिलिटी है बल्कि ऐसा लगता है कि वक़्त के साथ वे और भी बेहतर होती जा रही हैं। जल्द ही उनकी चमक को नजरअंदाज करना नामुमकिन हो जायेगा और बहुत संभव है कि इस सबसे पहले रॉयल रंबल के बाद उनकी ही चर्चा सबसे ज्यादा हो।
#3 रोंडा राउजी
![dd942-1513954553-800](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/dd942-1513954553-800.jpg 1920w)
सभी ख़बरों के अनुसार, रोंडा राउजी WWE में आने वाली हैं। और अगर वे रिंग में उतरीं तो निश्चित रूप से उन्होंने जो कुछ सीखा है उसका प्रयोग जरूर करेंगीं। डेव मेल्ट्ज़र का मानना है कि अगर वे रॉयल रंबल में उतरतीं हैं तो बाकि सभी रैसलर की चमक फींकी हो जाएगी और अगर वे इसे जीत लेती हैं तो यह अगली सुबह खेल की दुनिया की सबसे चर्चित ख़बरों में से एक बन जाएगी। आख़िरकार WWE भी अच्छी पब्लिसिटी पसंद करती है। ऐसी भी अफवाहें हैं कि मैच के लिए राउजी शार्लेट के साथ जोड़ी बना सकती हैं जो काफी शानदार कदम साबित हो सकता है।
#4 नाया जैक्स
![4d590-1513954858-800](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/4d590-1513954858-800.jpg 1920w)
निश्चित रूप से इस रैसलर ने इस मैच के लिए एक बड़ा लक्ष्य बनाया होगा और वे आसानी से यह मुकाबला जीत भी सकतीं हैं। वह पहले भी कई रैसलरों को टॉप रोप से बाहर फेंक चुकी हैं इसलिए उनके लिए इसे करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। उनकी यह जीत उनकी दोस्त एलेक्सा ब्लिस के साथ रैसलमेनिया में उनके मुकाबले की भूमिका भी बना सकती है जिसके लिए WWE काफी समय से प्रयास कर रही है। इससे एक सच्चे बेबीफेस के रूप में रॉ के टॉप पर पहुंचने का मौका भी उनके पास रहेगा।
#5 पेज
![85891-1513955216-800](http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg?w=190 190w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg?w=720 720w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg?w=640 640w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg?w=1045 1045w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg?w=1200 1200w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg?w=1460 1460w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg?w=1600 1600w, http://hindi-writers.sportskeeda.com/wp-content/uploads/2017/12/85891-1513955216-800.jpg 1920w)
हर कोई वापसी की एक अच्छी कहानी पसंद करता है और अगर इतने लम्बे समय तक WWE से दूर रहने के बाद अगर वापसी करते हुए पेज रैसलमेनिया में रॉ विमेंस चैंपियनशिप जीत लें तो यह उनकी जिंदगी की एक नयी शुरुआत साबित हो सकती है। लेकिन इसके लिए उन्हें पहले विमेंस रॉयल रंबल को जीतना होगा। सोन्या डेविल और मैंडी रोज के उनकी तरफ होने से उन्हें रॉयल रंबल जीतने में काफी मदद भी मिल सकती है। पेज बनाम एलेक्सा मैच एक यादगार मुकाबला साबित हो सकता है।