#2 केविन ओवंस
प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में केविन ओवंस एक अलग प्रजाति के हैं। हालांकि विंस मैकमैहन की दुनिया में केवल आपके मसल और एब्स ही मायने रखते हैं। लेकिन WWE में अपने पहले ढाई साल के सफर में ही ओवेंस ने इस थ्योरी को गलत साबित कर दिया है जो कि काफी सुपरस्टार अपने पूरे करियर में नही कर पाते हैं। ओवंस इतने कम समय में ही 2 बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन, 3 बार US चैंपियन और पूर्व WWE यूनिवर्सल चैंपियन बन चुके हैं। 20 फरवरी 2017 को ओवंस ने जिम रॉस के समर्थन में जो प्रोमो दिया था वो उनका अब तक का सबसे बेहतरीन कार्य है। शायद ऑलटाइम ग्रेट क्रिस जेरिको के साथ काम करने से ही उन्हें बेहतरीन प्रोमो देने में मदद मिली है। फैंस 'फाइट ओवंस फाइट' चैंट कर सकते हैं लेकिन अब वो WWE के किसी भी इवेंट में 'टॉक ओवंस टॉक' भी चैंट कर सकते हैं।